कानपुरः नशेबाज दारोगा ने रेस्टोरेंट मालिक से की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल, निलंबित

कानुपर से एक दारोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में नशे में धुत दारोगा एक रेस्टोरेंट में घुसकर मालिक के साथ गाली गलौज और मारपीट करते हुए नजर आ रहा है. वीडियो वायरल होते ही अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया और जांच कराई. प्राथमिक जांच में दारोगा दोषी पाया गया है.
कानपुरः कल्यानपुर थाना क्षेत्र के सराय चौराहे पर स्थित एक रेस्टोरेंट में घुसकर नशे में घुत एक दारोगा ने मालिक के साथ गाली गलौज कर मारपीट की. वह जबरन रेस्टोरेंट के काउंटर में घुस गया और हंगामा करने लगा. दारोगा ने रेस्टोरेंट के बाहर निजी गाड़ी खड़ी कर हूटर बजाता रहा. करीब एक घंटे तक उसने हंगामा किया. इस दौरान ग्राहकों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस दारोगा को अपने साथ ले गई.
वीडियो वायरल होते ही अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लिया और जांच कराई. प्राथमिक जांच में दोषी पाए जाने पर दारोगा सर्वेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया गया. गौरतलब है कि किमसवानपुर निवासी राकेश साहू का सराय चौराहे पर बालाजी स्वीट्स नाम से रेस्टोरेंट है. रविवार रात पनकी रोड चौकी में तैनात दरोगा सर्वेंद्र कुमार नशे की हालत में कार से वहां पहुंचा. दरोगा ने कार होटल के बाहर खड़ी की और हूटर बजाने लगा. अंदर से कोई कर्मचारी के न आने पर दरोगा भड़क उठा. वह काउंटर के भीतर घुसकर होटल मालिक राकेश साहू से गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा. ग्राहकों ने इसकी हरकत का वीडियो बना लिया.
Also Read: कानपुर में पुलिस ने वीडियो बनाकर युवक को तमंचे के साथ किया गिरफ्तार, अखिलेश ने ट्वीट कर साधा निशाना
रेस्टोरेंट के मालिक राकेश साहू ने कंट्रोल रूम फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस दारोगा को वहां से निकाल लाई. कल्याणपुर एसीपी विकास कुमार पांडे ने बताया कि प्राथमिक जांच में दारोगा का व्यवहार आपत्तिजनक पाया गया है.तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर जांच की जा रही साथ ही विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी.
रिपोर्टः आयुष तिवारी, कानपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




