Bihar News: सीतामढ़ी के स्कूल में दर्जन भर बच्चे बीमार, जांच में चापाकल के अंदर मिला मरा सांप
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Mar 2022 6:42 PM
Bihar News: सीतामढ़ी के स्कूल में दर्जन भर बच्चे बीमार हो गये. इस दौरान स्कूल में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. देखते ही देखते दर्जन भर बच्चे पेट व सिर दर्द से कराहने लगे. बीमार बच्चों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया. जांच की गयी तो चापाकल में मरा सांप पाया गया.
सीतामढ़ी के सुप्पी प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय उत्तरी, कंसारा में सोमवार को सुबह चापाकल का पानी पीने के बाद एक-एक कर बच्चे अस्वस्थ होने लगे. कुछ देर के लिए स्कूल में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. देखते ही देखते दर्जन भर बच्चे पेट व सिर दर्द से कराहने लगे. चापाकल का पानी दूषित होने के शक पर प्रधान शिक्षक शशि शेखर प्रसाद उर्फ झुन्नू सिंह व शिक्षक भावेश सिंह ने भी पानी पीकर आशंका दूर करने की कोशिश की, तो वे दोनों भी अस्वस्थ हो गये. प्रधान ने बीमार बच्चों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया. फिलहाल बच्चे स्वस्थ व खतरे से बाहर हैं.
बताया गया है कि निर्धारित समय पर स्कूल खुला था. अधिकतर बच्चे स्कूल पहुंच चुके थे. प्यास लगने पर कुछ बच्चे स्कूल परिसर स्थित चापाकल से पानी पीये. अचानक एक-एक कर दर्जन भर बच्चे पेट व सिर दर्द की शिकायत करने लगे. कुछ समय तक किसी को यह समझ नहीं आया कि आखिर माजरा क्या है. बच्चों की हालत देख प्रधान शिक्षक व शिक्षकगण भी घबरा गये. प्रधान शिक्षक ने सूझबूझ का परिचय दिया. प्रभावित बच्चों को तुरंत पीएचसी में भर्ती कराया. प्रभारी डॉ मनोज कुमार गुप्ता की निगरानी में चिकित्सक मनोज कुमार व रामनाथ राय ने बच्चों का तुरंत उपचार शुरू किया.
डॉ गुप्ता ने बताया कि सभी बच्चे उनकी निगरानी में हैं और स्वस्थ हैं. बताया कि प्रभावित बच्चों ने पेट व सिर दर्द के अलावा बेचैनी की शिकायत की थी. जांच के बाद रिपोर्ट में ऐसी कोई बात नहीं है, जिससे घबराहट हो. प्रधान शिक्षक ने बताया कि रविवार को विद्यालय बंद था. विद्यालय में बाउंड्री वॉल व मुख्य दरवाजा नहीं है. किसी उपद्रवी तत्व ने चापाकल में ढ़ोडिया सांप को मार कर रख दिया था. इसी कारण दूषित पानी पीने से बच्चे अस्वस्थ हो गये थे.
Also Read: Bihar Weather: बिहार में 40 के पार पहुंचा पारा, तो सूखने लगे ताल-तलैया, पानी के लिए व्याकुल हुए पशु-पक्षी
अस्वस्थ बच्चों में आदर्श चौहान, आदर्श कुमार, खुशी कुमारी, आयुष कुमार, सत्यम कुमार, टीना कुमारी, रिचा कुमारी, निशा कुमारी, नीतू कुमारी, मोती कुमारी व शबनम कुमारी के अलावे प्रधान शिक्षक शशि शेखर प्रसाद व शिक्षक भावेश सिंह शामिल हैं. इधर, घटना की सूचना पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि नागेंद्र राय, ससौला मुखिया हेमंत मिश्रा, नरहा मुखिया अरुणोदय प्रकाश व प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष मनोज सिंह ने पीएचसी में पहुंच बच्चों की स्थिति का जायजा लिया. सभी बच्चे चिकित्सकों की निगरानी में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










