ePaper

UP Chunav 2022: जब दिव्यांग बीजेपी कार्यकर्ता ने छुआ पैर तो जेपी नड्डा ने किया कुछ ऐसा, लोग कर रहे चर्चा

Updated at : 23 Feb 2022 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
UP Chunav 2022: जब दिव्यांग बीजेपी कार्यकर्ता ने छुआ पैर तो जेपी नड्डा ने किया कुछ ऐसा, लोग कर रहे चर्चा

UP Chunav 2022: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का एक नया रूप बुधवार को गोरखपुर में देखने को मिला. जब एक दिव्यांग बीजेपी कार्यकर्ता ने जेपी नड्डा का पैर छुआ तो उन्होंने भी कार्यकर्ता का पैर छूकर अभिवादन किया.

विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में तीन मार्च को छठे चरण में मतदान होना है, जिसको लेकर भाजपा के शीर्ष नेताओं का जमा होना शुरू हो गया है. बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मीडिया कर्मियों से बातचीत करने के लिए जब भाजपा मीडिया सेंटर पहुंचे तो वहां पहले से उपस्थित दिव्यांग प्रकोष्ठ के एक कार्यकर्ता ने जब उनका पैर छुआ तो जवाब में जेपी नड्डा ने भी उस दिव्यांग कार्यकर्ता का पांव छू कर अभिवादन स्वीकार किया. उनके इस कदम की लोग काफी सराहना और चर्चा कर रहे हैं.

undefined

गोरखपुर के तारामंडल के रहने वाले पुरुषोत्तम अग्रहरि ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मेरी मुलाकात हुई. उन्होंने अपना आशीर्वाद हमें दिया और हमें भाजपा को बंपर वोटों से जीत दिलाने का आग्रह भी किया.

Also Read: UP Election 2022: अखिलेश यादव ने कोरोना काल में जनता को किया गुमराह, यूपी में फिर खिलेगा कमल- जेपी नड्डा
undefined

भाजपा के दिव्यांग प्रकोष्ठ के गोरखपुर के क्षेत्रीय सह संयोजक पुरुषोत्तम ने बताया कि पार्टी को पहले से अधिक सीटों से विजयी बनाकर योगी आदित्यनाथ को दोबारा मुख्यमंत्री बनाना है. वे बताते हैं कि बहुत ही सहज और सरल स्वभाव के उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं.

Also Read: UP Chunav: जिस आजम खान को अखिलेश ‘साहब’ कहकर बुलाते थे, आज वह जेल में गुल्ली-डंडा खेल रहा है- जेपी नड्डा

पुरुषोत्तम ने कहा कि जेपी नड्डा ने उनसे कहा कि वे उनका पैर न छुए और खुद उन्हें आशीर्वाद दें. इतना कहते हुए वे खुद उनके पैर छू लिए और उनका अभिवादन किया.

रिपोर्ट- कुमार प्रदीप, गोरखपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola