अलीगढ़ जिला कारागार को मिला पहला स्वास्थ एटीएम, अब बंदियों के हैल्थ का हो सकेगा रूटीन चैकअप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Apr 2023 10:28 PM
अलीगढ़ जिला कारागार के बंदियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए जेल में ही उन्हें स्वस्थ्य चैकअप और सेहत की देखभाल के लिये नगर आयुक्त अमित आसेरी ने पहल करते हुये हेल्थ एटीएम की सौगात दी है.
अलीगढ़. अलीगढ़ जेल के बंदियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए जेल में ही उन्हें स्वस्थ्य चैकअप और सेहत की देखभाल के लिये नगर आयुक्त अमित आसेरी ने पहल करते हुये हेल्थ एटीएम की सौगात दी है. साथ ही साथ नगर आयुक्त ने अलीगढ़ जेल के बंदियों द्वारा बनाई जा रही सीमेंट की बेंचो को नगर निगम उद्यान विभाग में आपूर्ति लेकर नगर निगम पार्क में लगाने के लिए लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा दिया है. बुधवार को भाजपा विधायक अनिल पराशर मुक्ता राजा, वरिष्ठ जेल अधीक्षक बृजेंद्र सिंह यादव की मौजूदगी में अलीगढ़ स्मार्ट सिटी की सौगात हेल्थ एटीएम का शुभारंभ कर किया गया. साथ ही साथ बंदिया द्वारा बनाई गई बेंच को नगर निगम ने क्रय किया.
नगर आयुक्त अमित आसेरी ने कहा कि हेल्थ एटीएम की सौगात से जेल बंदियों की नियमित हैल्थ चैकअप रूटीन में हो सकेगा. साथ ही साथ बंदियों द्वारा बनाई गई 50 नग सीमेंट बैंच को नगर निगम क्रय कर बंदियों को आय का एक स्रोत भी दे रहा है. उन्होंने बताया एक बैंच की कीमत लगभग 5500 रुपये है. नगर निगम बंदियों की बनाई 50 बैंच का इस्तेमाल पार्को में करेगा. अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया हेल्थ एटीएम के जेल में लग जाने से कैदियों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हार्ट चैकअप, गूल्कोज़ चैकअप, हीमोग्लोबिन, लिप्रिड प्रोफाइल, एचआईवी, ब्लड जांच प्रेगनेसी टेस्ट, डेंगू मलेरिया जैसें जांचों की सटिक व त्वरित जांच संभव हो सकेगी, क्योकि जेल में बंदियों को जिला अस्पताल लाने व ले जाने में सुरक्षा व समय को देखते हुये इस पहल से निश्चित रूप से जेल प्रशासन को लाभ मिलेगा,
जेल अधीक्षक ब्रजेश सिंह यादव ने बताया कि अलीगढ़ जेल प्रदेश की पहली जेल है जहां अलीगढ़ स्मार्ट सिटी और नगर निगम के सहयोग से हैल्थ एटीएम की सौगात मिली है. साथ ही साथ बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने का नगर आयुक्त का एक सार्थक प्रयास है, जेल प्रशासन नगर निगम और अलीगढ़ स्मार्ट सिटी का हदय से आभार व्यक्त करता है. बंदियों की बनाई 50 नग सीमेंट बेंच को नगर निगम 5500 रुपए में खरीदेगा. जिसमे एक बैंच के निर्माण पर 4385 रुपये की लागत आयी है.
Also Read: अलीगढ़ में एक ऐसा अनोखा मंदिर जहां गिलहरी के रूप में भक्त करते हैं हनुमान जी का दर्शन, जानें रहस्य
भाजपा के कोल विधायक अनिल पाराशर ने कहा बंदियों के हेल्थ चेकअप के लिए अलीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड और नगर निगम अलीगढ़ के साथ जेल प्रशासन की यह एक सराहनीय पहल है. हेल्थ एटीएम अलीगढ़ जेल के लिए मील का पत्थर साबित होगी. शहर विधायक मुक्ता राजा ने कहा हेल्थ एटीएम की सौगात से अलीगढ़ जेल में बंद बंदियों को अब सहूलियत से उनके हेल्थ चेकअप हो सकेगा एक सराहनीय पहल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










