Pathaan: दोस्त के कंधे पर बैठकर 'पठान' फिल्म देखने पटना से पश्चिम बंगाल पहुंचा दिव्यांग फैन, VIDEO VIRAL
Published by : Ashish Lata Updated At : 27 Jan 2023 10:29 AM
शाहरुख खान की फैन-फॉलोइंग करोड़ों में है. हर कोई उनका और उनकी फिल्मों का दीवाना है. हाल ही में किंग खान की फिल्म पठान रिलीज हुई, जिसे देखने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा. अब एक दिव्यांग फैन अपने दोस्त के कंधे पर बैठकर पटना से पश्चिम बंगाल पहुंचा और एसआरके की मोस्ट अवेटेड मूवी देखी.
शाहरुख खान की फिल्म पठान सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लेकर फैंस क्रेजी हो रहे हैं. हर तरफ टिकट फुल है, थियेटर्स के बाद फैंस की लंबी लाइने हैं. पठान ने 24 घंटे के भीतर ही कलेक्शन के मामले में इतिहास रच दिया है. फिल्म एक दिन में ही 100 करोड़ क्लब में अपनी जगह बना ली है. फिल्म को लेकर कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में यूजर्स को थियेटर के अंदर कुर्सियों पर चढ़कर डांस करते देखा जा रहा है, तो कुछ वीडियोज में एसआरके के फैंस टिकट की माला पहनाकर पटाखे जला रहे हैं. इसी बीच एक और वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी कहेंगे, फैन हो तो ऐसा.
वीडियो में हम देख सकते हैं कि एक लड़का अपने कंधे पर अपने दिव्यांग दोस्त को चढ़ाये हुए है, दोनों सिनेमाहॉल के बाहर खड़े हैं. जानकारी के अनुसार ये दिव्यांग फैन शाहरुख खान का ऐसा दीवाना है कि वह बिहार के भागलपुर से पश्चिम बंगाल के मालदा स्थित समसी पवन टॉकीज सिनेमा हॉल पठान देखने पहुंचा. उनसे बात करने पर पता चला कि दोनों भागलपुर से आए और बाद में यहां फिल्म देखने पहुंचे, क्योंकि उनके यहां सारे हॉल हाउसफुल चल रहे थे.
A disabled fan of @iamsrk, who cannot walk on his own feet. He rode on his friend's shoulder from Bhagalpur in Bihar to watch the movie #Pathaan at Samsi Pawan Talkies cinema hall in Malda, West Bengal. #Pathaan100crWorldwide
— JUST A FAN. (BRK) (@iamsrkfan_brk) January 26, 2023
बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार, दुनिया भर में ओपनिंग डे का आंकड़ा 100 करोड़ से अधिक है. उत्तरी अमेरिका में फिल्म जल्द ही $1.5 मिलियन का आंकड़ा पार कर जाएगा. खाड़ी के बाजार में फिल्म की कुल कमाई में $1 मिलियन से अधिक का योगदान होने की उम्मीद है. ओपनिंग डे पर मूवी ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.
Also Read: Pathaan Opening Day: 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई शाहरुख खान की पठान, फैंस ने कुछ इस तरह मनाया जश्न
पठान ने एसएस राजामौली की बाहुबली 2, ‘पुष्पा: द राइज’ और केजीएफ को पीछे छोड़ दिया. ‘पुष्पा: द राइज’ ने पहले दिन 45.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि केजीएफ ने ओपनिंग डे पर 18.10 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. वहीं, अगर बॉलीवुड फिल्मों की बात करें तो इसने ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ (52.25 करोड़ रुपये), ‘हैप्पी न्यू ईयर’ (44.97 करोड़ रुपये), ‘भारत’ (42.30 करोड़ रुपये), ‘प्रेम रतन धन पायो’ (40.35 करोड़ रुपये), ‘सुल्तान’ (36.54 करोड़ रुपये), ‘धूम 3’ (36.22 करोड़ रुपये) और ‘ब्रह्मास्त्र’ (36.00 करोड़ रुपये) को धूल चटा दिया है. बता दें कि ऐसी उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में मूवी कई और रकॉर्ड तोड़ेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










