ePaper

धनबाद : कोहरे का असर से पांच जोड़ी ट्रेनें रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट

Updated at : 24 Nov 2023 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
धनबाद : कोहरे का असर से पांच जोड़ी ट्रेनें रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट

कोहरे को देखते हुए रेलवे ने पांच जोड़ी ट्रेनों को रद्द कर दिया है. आगरा कैंट-मथुरा स्टेशनों के बीच ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी. 12177 हावड़ा- मथुरा चंबल एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 23 फरवरी तक रद्द रहेगी. वहीं 12178 मथुरा- हावड़ा चंबल एक्सप्रेस 4 दिसंबर से 26 फरवरी तक रद्द रहेगी.

विज्ञापन

धनबाद : मौसम में बदलाव के साथ कोहरे का असर ट्रेनों पर पड़ने लगा है. नतीजतन रेलवे की ओर से अलग-अलग दिनों में ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. मौसम के कारण ट्रेन परिचालन को प्रबंधित करने के लिए रेल मंत्रालय द्वारा एक दिसंबर से एक मार्च तक ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द करने और ट्रेनों की आवृत्ति कम करने का निर्णय लिया गया है. धनबाद व गोमो होकर चलने वाली ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, हटिया-आनंदविहार एक्सप्रेस, रांची- कामाख्या एक्सप्रेस, अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है, जबकि हावड़ा-मथुरा एक्सप्रेस को आगरा कैंट तक चलाया जायेगा.


ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

18103 टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 4 दिसंबर से 28 फरवरी तक

18104 अमृतसर- टाटानगर जलियांवाला बाग एक्सप्रेस 6 दिसंबर से 1 मार्च तक

12873 हटिया-आनंद विहार झारखंड एक्सप्रेस 4 दिसंबर से 29 फरवरी तक

12874 आनंद विहार- हटिया झारखंड एक्सप्रेस 5 दिसंबर से 1 मार्च तक

22857 संतरागाछी- आनंद विहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस 4 दिसंबर से 26 फरवरी तक

22858 आनंद विहार- संतरागाछी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 5 दिसंबर से 27 फरवरी तक

15662 कामाख्या- रांची एक्सप्रेस 5 दिसंबर से 27 फरवरी तक

15661 रांची– कामाख्या एक्सप्रेस 6 दिसंबर से 28 फरवरी तक

12988 अजमेर- सियालदह एक्सप्रेस 2, 5, 7, 9, 12, 14, 16, 19, 21, 23, 26, 28, 30 दिसंबर, 2, 4, 6, 9, 11, 13, 16, 18, 20, 23, 25, 27, 30 जनवरी, 1, 3, 6, 8, 10, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27, 29 फरवरी को

12987 सियालदह- अजमेर एक्सप्रेस 3, 6, 8, 10, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27, 29, 31 दिसंबर, 3, 5, 7, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26, 28, 31 जनवरी, 2, 4, 7, 9, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28 फरवरी और 1 मार्च रद्द रहेगी

आंशिक रूप से आगरा कैंट-मथुरा स्टेशनों के बीच रद्द रहेगी

12177 हावड़ा- मथुरा चंबल एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 23 फरवरी तक

12178 मथुरा- हावड़ा चंबल एक्सप्रेस 4 दिसंबर से 26 फरवरी तक

Also Read: छठ के बाद वापसी को उमड़े प्रवासी, ट्रेन में घुस भी गये तो रिजर्व सीट पर बैठना मुश्किल…

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola