धनबाद जज मौत मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने भारत के व्हाट्सऐप प्रमुख से क्यों मांगा जवाब, ये है बड़ी वजह

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Mar 2022 8:31 AM

विज्ञापन

धनबाद जज मौत मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने व्हाट्सऐप के भारत प्रमुख जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. इस मामले के अनुसंधान के दौरान एक व्हाट्सऐप चैट की जानकारी मिली है जो कि जांच में मदद करेगी

विज्ञापन

धनबाद : झारखंड हाइकोर्ट ने धनबाद के जज उत्तम आनंद की मौत के मामले की सुनवाई करते हुए व्हाट्सऐप के भारत प्रमुख को प्रतिवादी बनाते हुए जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. चीफ जस्टिस डॉ रविरंजन और जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने यह निर्देश दिया.

शुक्रवार को मामले की सुनवाई के दौरान सीबीआइ की ओर से बताया गया कि इस मामले के अनुसंधान के दौरान एक व्हाट्सऐप चैट की जानकारी मिली है. पूरी चैटिंग मिलने के बाद अनुसंधान में मदद मिलेगी. चैटिंग रिकॉर्ड व्हाट्सऐप ही उपलब्ध करा सकता है.

Also Read: धनबाद जज केस: गुत्थी सुलझाने में जुटी CBI के लोक अभियोजक ने DTO व इंजीनियर का अदालत में दर्ज कराया बयान

सुनवाई के दौरान सीबीआइ की ओर से प्रगति रिपोर्ट भी पेश की गयी. इसमें कहा गया है कि अनुसंधान जारी है और नये तथ्यों पर भी काम किया जा रहा है. इसके बाद अदालत ने सीबीआइ को अगले सप्ताह प्रगति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया.

Posted By: Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola