धनबाद : हिट एंड रन हड़ताल का असर शिक्षण संस्थानों पर भी दिखा, आज से स्कूलों में सामान्य होगी उपस्थिति

Updated at : 04 Jan 2024 8:35 AM (IST)
विज्ञापन
धनबाद : हिट एंड रन हड़ताल का असर शिक्षण संस्थानों पर भी दिखा, आज से स्कूलों में सामान्य होगी उपस्थिति

हिट एंड रन के खिलाफ प्रस्तावित कानून के विरोध में बुधवार को बंद का शिक्षण संस्थानों पर असर दिखा. हालांकि मंगलवार को केंद्र सरकार के आश्वासन का प्रभाव भी देखने को मिला. आज कहीं भी सड़क जाम नहीं किया गया था.

विज्ञापन

हिट एंड रन के खिलाफ प्रस्तावित कानून के विरोध में बुधवार को बंद का शिक्षण संस्थानों पर असर दिखा. हालांकि मंगलवार को केंद्र सरकार के आश्वासन का प्रभाव भी देखने को मिला. आज कहीं भी सड़क जाम नहीं किया गया था. बुधवार को शहर के केवल तीन स्कूल डीएवी पब्लिक स्कूल कोयलानगर, कार्मेल और डि-नोबिली स्कूल ही खुले थे. लेकिन इनमें उपस्थिति काफी कम रही. काफी कम वैन बच्चों को लेकर स्कूल आये थे. वहीं बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय और इसके कॉलेजों, पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज, एसएसएलएनटी महिला काॅलेज, बीएसएस महिला कॉलेज में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति मात्र 10 से 15 प्रतिशत ही रही.

स्कूल वैन संचालन पर आपत्ति

धनबाद जिला स्कूल वैन संचालक एसोसिएशन ने बुधवार को बंद का आह्वान किया था. इसके बाद भी बुधवार को कुछ वैन संचालक बच्चों को लेकर स्कूल पहुंचे थे. इसका पता जैसे ही एसोसिएशन के पदाधिकारियों को चला, वे कार्मेल स्कूल पहुंचे और वैन चलाने पर आपत्ति जतायी. इसपर सभी वैन स्कूल के पास से हटा दिये गये.

गुरुवार को खुलेंगे स्कूल

धनबाद पब्लिक स्कूल केजी आश्रम ब्रांच को छोड़ गुरुवार से शहर के सभी स्कूल खुल जाएंगे. धनबाद पब्लिक स्कूल केजी आश्रम ब्रांच में गुरुवार को भी ऑनलाइन कक्षाएं होंगी. यहां शुक्रवार से नियमित कक्षाएं होंगी.

Also Read: धनबाद : पार्ट टाइम जॉब दिलाने के नाम पर महिला से पौने चार लाख की ठगी

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola