धनबाद : बैंक कर्मी पति का सहकर्मी से प्रेम प्रसंग, पत्नी पहुंची थाना, दिन भर होता रहा हंगामा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 Dec 2023 1:22 AM

विज्ञापन

बैंक कर्मी की प्रेमिका के साथ गुरुवार को मारपीट हुई. मामला बढ़ा, तो प्रेमिका थाना पहुंच कर कुछ युवकों के खिलाफ लिखित शिकायत की.

विज्ञापन

धनबाद महिला थाना में गुरुवार को पति-पत्नी और वो के चक्कर में दिन भर हो हंगामा होता रहा. पुलिस वाले मामले को सुलझाने में लगे रहे, तो दूसरी तरफ कई लोग दोनों महिलाओं को आपस में सुलह करने की नसीहत देते नजर आये. वहीं कोर्ट में मामला होने के कारण थाना में किसी तरह की प्राथमिकी नहीं हुई है. दोनों को फिर से थाना बुलाया गया है.

क्या है मामला

बैंक कर्मी की प्रेमिका के साथ गुरुवार को मारपीट हुई. मामला बढ़ा, तो प्रेमिका थाना पहुंच कर कुछ युवकों के खिलाफ लिखित शिकायत की. इसके कुछ देर के बाद ही बैंक कर्मी की पत्नी भी अपनी बेटी के साथ मौके पर पहुंच गयी. उसने बताया कि वह सरकारी नौकरी करती है. उसके पति की मौत के बाद वह बैंक कर्मी के साथ शादी की, लेकिन पिछले दो सालों से उसका अफेयर सहकर्मी के साथ हो गया. उसके साथ लीव इन में रह रहा है. इसके बाद महिला ने कोर्ट में केस कर दिया और गुरुवार को थाना में आकर पति के खिलाफ शिकायत कर रही थी. हंगामा के दौरान थाना में काफी भीड़ लग गयी.

Also Read: धनबाद : आठ लेन सड़क पर होर्डिंग व बोर्ड लगाने वालों पर जुर्माना

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola