ePaper

Deepika Padukone कैजुअल लुक में लगीं कमाल, एयरपोर्ट पर दिखा 'मस्तानी' का कूल अवतार

Updated at : 14 Aug 2021 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
Deepika Padukone कैजुअल लुक में लगीं कमाल, एयरपोर्ट पर दिखा 'मस्तानी' का कूल अवतार

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का एयरपोर्ट लुक काफी वायरल हो रहा है. अपनी मां का जन्मदिन मनाने के लिए जाते हुए उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. दीपिका ने डेनिम के ऊपर नीले रंग की स्वेटशर्ट पहनी थी.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस इन दिनों अपनी आने वाली शूटिंग में व्यस्त हैं. आज दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. एक्ट्रेस ने डेनिम के ऊपर नीले रंग की स्वेटशर्ट पहनी थी. सूत्रों की मानें तो वो अपनी मां के बर्थडे के लिए बेंगलुरु रवाना हुई हैं. इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए एक पारिवारिक डिनर का आयोजन किया गया है, साथ ही अपने इस शॉर्ट ट्रिप में जितना हो सके दीपिका (Deepika Padukone instagram) उतना उनके साथ वक्त बिताना चाहती हैं.

एयरपोर्ट लुक में कूल लगीं दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण वेस्टर्न के अलावा इंडियन आउटफिट में कहर ढाती हैं. इस बार अपने एयरपोर्ट लुक को दीपिका ने डेनिम और व्हाइट शूज के साथ पूरा किया. इस दौरान वो पूरा वक्त चेहरे पर मास्क लगाए भी नजर आईं.

https://www.instagram.com/p/CShKnz0DLAS/?utm_medium=copy_link

शकुन बत्रा की फिल्म की बिहाइंड द सीन फोटोज शेयर की दीपिका पादुकोण की

दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. ऐसे में वो अक्सर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी आगामी फिल्म के सेट की शूटिंग पूरी होने पर कुछ बिहाइंड द सीन फोटोज शेयर की हैं. ता दें कि शकुन बत्रा की इस फिल्म की घोषणा साल 2019 में की गई थी. हालांकि अब तक इस फिल्म के टाइटल की घोषणा नहीं की गई है. फिल्म का कुछ हिस्सा गोवा में और कुछ हिस्सा मुंबई में भी शूट किया गया है.

https://www.instagram.com/p/CSg51Fjlm10/

पहली बार साथ नजर आएगी दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की जोड़ी

इधर दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन पहली बार एक साथ काम करने जा रहे हैं. आज उनकी फिल्म फाइटर का ऐलान हुआ है. यह एक एक्शन फिल्म होगी, जोकि गणतंत्र दिवस 2023 को रिलीज होगी.

16 साल की उम्र में ग्लैमर उद्योग में कदम रखने से पहले दीपिका अपने एथलीट पिता प्रकाश पादुकोण की तरह बैडमिंटन हैं अभिनेता ने 2007 में फराह खान निर्देशित फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में मेगास्टार शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड में शुरुआत की थी. आगे चलकर बचना ए हसीनो, हाउसफुल, रामलीला, ये जवानी है दीवानी, चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर, बाजीराम मस्तानी, पद्मावत, छपाक जैसी फिल्मों में एक्ट्रेस नजर आ चुकी हैं.

Posted By: Shaurya Punj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola