ePaper

जेपी नड्डा पर बरसे कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, कहा- छत्तीसगढ़ में भी नड्डा के सिर सजेगा बीजेपी की हार का सेहरा

Updated at : 15 Sep 2023 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
जेपी नड्डा पर बरसे कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, कहा- छत्तीसगढ़ में भी नड्डा के सिर सजेगा बीजेपी की हार का सेहरा

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जशपुर से परिवर्तन यात्रा के रथ को रवाना किया. इसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजेपी और जेपी नड्डा दोनों पर जोरदार हमला बोला.

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा पर हमला बोला है. दीपक बैज ने शुक्रवार को कहा कि जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ में अपने नेता नरेंद्र मोदी की तरह बड़बोलापन दिखा कर गए हैं. उनके पास मोदी सरकार के कामों पर बोलने को कुछ नहीं था. चंद्रयान, जी-20 पर ऐसी बातें कर रहे थे, जैसे यह भारत की नहीं, बीजेपी की उपलब्धि हो. बैज ने कहा कि हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार, किसानों की आय डबल करने, 100 दिन में महंगाई कम करने, नोटबंदी, जीएसटी जैसे मुद्दों पर जनता के सवालों का बीजेपी अध्यक्ष के पास कोई जवाब नहीं था.

बीजेपी का छत्तीसगढ़ विरोधी चरित्र उजागर हुआ : दीपक बैज

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के साथ केंद्र द्वारा किये जा रहे भेदभाव, चावल के आवंटन में कटौती, बारदाना में कटौती, 7 लाख प्रधानमंत्री आवास की प्रतीक्षा सूची पर बीजेपी अध्यक्ष ने कुछ नहीं बोला. इससे बीजेपी का छत्तीसगढ़ विरोधी चरित्र उजागर होता है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जिस दिलीप सिंह जूदेव को बीजेपी ने जीते जी भुला दिया. जो दिलीप सिंह जूदेव रमन सिंह राज में प्रशासनिक अराजकता के शिकार थे, जेपी नड्डा चुनावी लाभ लेने के लिए उनका स्मरण कर रहे थे.

पहाड़ी कोरवा की बीजेपी ने 15 साल तक उपेक्षा की

दीपक बैज ने आगे कहा कि जिन पहाड़ी कोरवाओं की बीजेपी ने 15 साल तक उपेक्षा की. बीजेपी ने उनको अपने मंच पर बुलाकर राजनीतिक उपयोग करने की कुचेष्ठा की है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पहाड़ी कोरवा की शैक्षणिक, आर्थिक उन्नति के लिए काम किया. 190 पहाड़ी कोरवाओं को सीधे अतिथि शिक्षक बनाया है.

नड्डा के सिर सजेगा छत्तीसगढ़ में हार का सेहरा

दीपक बैज ने कहा कि जेपी नड्डा के सिर पर छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी की करारी हार का सेहरा बंधेगा. नड्डा को पहले ही हिमाचल और कर्नाटक की जनता ने नकार दिया था. वहां बीजेपी की बहुत बुरी हार हुई. हिमाचल प्रदेश जेपी नड्डा का गृह राज्य है और वहां से बीजेपी का सूपड़ा साफ हो गया. वर्ष 2018 में ही छत्तीसगढ़ की जनता ने बीजेपी को परास्त कर दिया था. विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस 75 से अधिक सीटें जीतकर फिर सरकार बनाएगी.

कांग्रेस की सरकार न्याय योजनाओं को देगी गति

उन्होंने कहा कि फिर से सरकार बनाकर प्रदेश के हर वर्ग के लिए चलाई जा रही न्याय योजनाओं को कांग्रेस गति देगी. उन्होंने कहा कि बीजेपी इस बार अपनी 13 सीट बचा ले, यही बड़ी बात होगी. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी नेताओं के पास छत्तीसगढ़ में बताने के लिए न तो कोई योजना है, न कोई उपलब्धि. झूठ बोलने के अलावा उनके पास कोई मुद्दा नहीं है.

बीजेपी के शासन में आदिवासियों पर हुए अत्याचार

बैज ने कहा कि 15 साल के बीजेपी के शासनकाल में छत्तीसगढ़ के आदिवासी वर्ग पर अत्याचार हुए थे. निर्दोष आदिवासियों को नक्सली बताकर जेल में बंद कर दिया गया. आदिवासियों की जमीन छीन ली गई थी, पेसा कानून को लागू नहीं किया गया. बीजेपी की सरकार में आदिवासी वर्ग का शोषण हुआ. यह जख्म आदिवासी समाज के लोग नहीं भूले हैं. बीजेपी हमेशा आरक्षित वर्ग के खिलाफ रही है. बीजेपी के नेता बताएं कि आरक्षण बिल राजभवन में क्यों लटका है?

आदिवासियों को मिल रहा न्याय योजना का लाभ

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद आदिवासी वर्ग के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन आया है. उनका मान-सम्मान बढ़ा है. रमन सिंह की सरकार ने 3000 से अधिक स्कूलों को बंद कर दिया था. हमारी सरकार ने उसको खोला है. 1700 से अधिक आदिवासी परिवारों को 4400 एकड़ जमीन लौटाई गई है. पेसा के नियम बनाकर उन्हें कानूनी अधिकार दिया गया है. शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार की दिशा में मजबूत काम हुए हैं. बस्तर विकास प्राधिकरण, मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण, सरगुजा विकास प्राधिकरण में आदिवासी वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया गया. सरकार की न्याय योजना का लाभ आदिवासी वर्ग को मिल रहा है.

Also Read: PHOTO: विजय शंखनाद रैली में गरजे पीएम मोदी, कहा- छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को कांग्रेस का एटीएम बना दिया
Also Read: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : कुमारी सैलजा को कांग्रेस कोर कमेटी और चरणदास महंत को चुनाव अभियान समिति की कमान
Also Read: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनाव की तारीखों के ऐलान का इंतजार, बोले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Also Read: मोहम्मद अकबर बने छत्तीसगढ़ चुनाव घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष, कांग्रेस ने 4 समितियां बनायीं
Also Read: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका, आदिवासी नेता अरविंद नेताम ने पार्टी छोड़ी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola