ePaper

मोहम्मद अकबर बने छत्तीसगढ़ चुनाव घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष, कांग्रेस ने 4 समितियां बनायीं

Updated at : 18 Aug 2023 3:50 PM (IST)
विज्ञापन
मोहम्मद अकबर बने छत्तीसगढ़ चुनाव घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष, कांग्रेस ने 4 समितियां बनायीं

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गयी है. बीजेपी ने 21 और बसपा ने 9 उम्मीदवारों की घोषणा की, तो कांग्रेस ने घोषणापत्र समिति समेत चार समितियों का गठन किया है. प्रदेश के परिवहन मंत्री को घोषणापत्र समिति का अध्यक्ष बनाया गया है.

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से उम्मीदवारों के नाम घोषित किये जाने के बाद कांग्रेस भी पूरी तरह से तैयार हो गयी है. प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने अपनी चार समितियों की घोषणा की है, जिसमें चुनाव घोषणापत्र समिति भी शामिल है. छत्तीसगढ़ के परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर घोषणापत्र समिति के अध्यक्ष बनाये गये हैं. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गयी है.

कांग्रेस ने चार समितियों का किया गठन

विज्ञप्ति में कहा गया है कि कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को चुनाव प्रबंधन समिति और घोषणापत्र समिति समेत चार समितियों का गठन किया है. इसमें कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत चुनाव घोषणापत्र समिति, चुनाव प्रबंधन समिति, अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति और योजना एवं रणनीति समिति के गठन को स्वीकृति प्रदान की.

घोषणापत्र समिति में शिवकुमार डहरिया समेत 22 नेता

चुनाव घोषणापत्र समिति की अध्यक्षता प्रदेश के परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर करेंगे. मंत्री शिवकुमार डहरिया समेत 22 नेता घोषणापत्र समिति में सदस्य बनाए गए हैं. डहरिया की अध्यक्षता में चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया गया है. छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल अग्रवाल इस समिति के संयोजक नियुक्त किए गए हैं और पांच अन्य नेताओं को बतौर सदस्य इसमें शामिल किया गया है.

Also Read: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका, आदिवासी नेता अरविंद नेताम ने पार्टी छोड़ी

धनेंद्र साहू की अध्यक्षता में बनी अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति

कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता धनेंद्र साहू की अध्यक्षता में अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति का गठन किया है. सांसद ज्योत्सना महंत समेत आठ नेता इस समिति में सदस्य होंगे. छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की अध्यक्षता में योजना एवं रणनीति समिति का गठन किया गया है. इस समिति में 17 नेताओं को बतौर सदस्य शामिल किया गया है. कांग्रेस ने राज्य के 11 जिलों में अपने अध्यक्ष नियुक्त किए हैं.

कुमारी शैलजा की अध्यक्षता में बनी राजनीतिक मामलों की समिति

कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को अपनी छत्तीसगढ़ इकाई के लिए राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) का गठन किया था, जिसकी अध्यक्षता पार्टी महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा करेंगी. छत्तीसगढ़ में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं. छत्तीसगढ़ की नयी विधानसभा का 11 दिसंबर 2023 तक गठन हो जाना है. इसलिए इसके पहले ही चुनाव संपन्न करा लिये जायेंगे.

Also Read: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : मायावती की बसपा ने एक महिला समेत 9 उम्मीदवारों की सूची जारी की

छत्तीसगढ़ मेनिफेस्टो कमेटी में कौन-कौन लोग हैं

  • मोहम्मद अकबर – चेयरमैन

  • रवींद्र चौबे

  • डॉ शिव कुमार डहरिया

  • अमरजीत भगत

  • उमेश पटेल

  • डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम

  • धनेंद्र साहू

  • फूले देवी नेताम

  • शैलेश पांडेय

  • अरुण वोरा

  • शिशुपाल सोरी

  • द्वारकाधीश यादव

  • कुंवर सिंह निषाद

  • राजेश तिवारी

  • चुन्नी लाल साहू

  • इद्रीश गांधी

  • हेमा देशमुख

  • अटल श्रीवास्तव

  • अजय तिर्के

  • राजेंदर जग्गी

  • वाणी राव

  • शेष राज हरबंस

  • आकाश शर्मा

इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी और उसके सदस्य

  • डॉ शिव कुमार डहरिया – चेयरमैन

  • रामगोपाल अग्रवाल – संयोजक

  • अरुण सिंघानिया

  • राजेश तिवारी

  • गिरीश देवांगन

  • मल्कियत सिंह गायदू

  • गजराज पगड़िया

डिसीप्लीनरी एक्शन कमेटी में कौन लोग

  • धनेंद्र साहू – चेयरमैन

  • ज्योत्सना महंत

  • जेपी श्रीवास्तव

  • प्रतिमा चंद्राकर

  • धनेश पाटिला

  • रवि घोष

  • मल्कियत सिंह गायदू

  • दीपक मिश्रा

  • नरेश ठाकुर

प्लानिंग एंड स्ट्रैटेजी कमेटी

  • ताम्रध्वज साहू – चेयरमैन

  • रवींदर चौबे

  • मोहम्मद अकबर

  • कवासी लखमा

  • जय सिंह अग्रवाल

  • मोहन मरकाम

  • धनेंद्र साहू

  • लखेश्वर बघेल

  • धमेश पाटिला

  • आनंद कुकरेजा

  • अरुण सिंघानिया

  • मल्कियत सिंह गायदू

  • जतिन जायसवाल

  • पंकज महावर

  • अरुण भद्र

  • शफी अहमद

  • उमा शंकर शुक्ला

  • गजराज पगड़िया

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola