Darbhanga Airport पर यात्रियों ने भींगकर पकड़ी Flight, रूट्स का विस्तार तो हुआ लेकिन सुविधाएं नदारद
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 29 Jul 2021 1:10 PM
Darbhanga News :
darbhanga airport latest news: दरभंगा एयरपोर्ट से बुधवार को भीगते हुए हवाई यात्रियों ने फ्लाइट पकड़ी. बच्चों, बुजुर्ग, महिलाओं के संग पैसेंजर टर्मिनल तक की दो सौ किलोमीटर तक कि दूरी पैदल तय करने को मजबूर थे. किसी तरह सिविल एंक्लेव पहुंचकर पैसेंजरों ने कपड़े बदले.
दरभंगा एयरपोर्ट से बुधवार को भीगते हुए हवाई यात्रियों ने फ्लाइट पकड़ी. बच्चों, बुजुर्ग, महिलाओं के संग पैसेंजर टर्मिनल तक की दो सौ किलोमीटर तक कि दूरी पैदल तय करने को मजबूर थे. किसी तरह सिविल एंक्लेव पहुंचकर पैसेंजरों ने कपड़े बदले. वही कई यात्री उसी अवस्था मे फ्लाइट पकड़ने को विवश थे.
हालांकि कई यात्री बरसाती पहने हुए थे, बावजूद बारिश से बच नहीं पाए. बता देते दरभंगा एयरपोर्ट से रोजाना औसतन दो हज़ार से अधिक पैसेंजर आवागमन करते हैं, लेकिन बुनियादी सुविधा के मद्देनजर उनके बैठने के लिए टर्मिनल पर सीट भी उपलब्ध नहीं है. वर्तमान में बारिश के मौसम में यहां से हवाई यात्रा करना और मुश्किल हो गया है.
बारिश से बचाव के लिए लोग टर्मिनल पर भेड़ बकरियों की तरह किसी तरह समय गुजारते हैं. मालूम हो कि पिछले साल आठ नवंबर को दरभंगा एयरपोर्ट की शुरुआत की गई थी. तब से एयरलाइंस के बढ़ोतरी के साथ- साथ रूटों का विस्तार किया गया, लेकिन हवाई यात्रियों की सुविधा का कोई ख्याल नहीं रखा गया.
लिहाजा मूलभूत सुविधाओं के अभाव के बीच हवाई यात्री यहां से आवागमन करने को मजबूर है. उधर नागरिक सुविधा बहाल को लेकर प्रशासन की ओर से कई घोषणाएं की गई लेकिन धरातल पर अभी कोई कार्यवाही नहीं दिखाई पड़ी है. इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है.लिहाजा मूलभूत सुविधाओं के अभाव के बीच हवाई यात्री यहां से आवागमन करने को मजबूर है. उधर नागरिक सुविधा बहाल को लेकर प्रशासन की ओर से कई घोषणाएं की गई लेकिन धरातल पर अभी कोई कार्यवाही नहीं दिखाई पड़ी है. इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है.
Also Read: Ban on flights from india: फिर बढ़ा खतरा तो इस देश ने भारत समेत 24 देशों की उड़ान पर लगाया प्रतिबंध
Posted By : Avinish Kumar Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










