Darbhanga Airport News :...तो इंडियन एयरफोर्स की वजह से रुका हुआ है दरभंगा एयरपोर्ट का काम? नीतीश कुमार के पूर्व मंत्री ने लगाए गंभीर आरोप

Updated at : 17 Jan 2021 5:45 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga Airport News :...तो इंडियन एयरफोर्स की वजह से रुका हुआ है दरभंगा एयरपोर्ट का काम? नीतीश कुमार के पूर्व मंत्री ने लगाए गंभीर आरोप

Darbhanga Airport Latest news : दरभंगा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण पर नीतीश सरकार के पूर्व मंत्री संजय झा ने बड़ा बयान दिया है. झा ने एयरपोर्ट के विकास नहीं होने देने के लिए इंडियन एयरफोर्स के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहरा दिया है. बता दें कि दरभंगा एयरपोर्ट पर उड़ान शुरू हो गया है, लेकिन अब भी विकास का काम बाकी है, जिसको लेकर संजय झा ने यह बयान दिया है.

विज्ञापन

Bihar News : दरभंगा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण पर नीतीश सरकार के पूर्व मंत्री संजय झा ने बड़ा बयान दिया है. झा ने एयरपोर्ट के विकास नहीं होने देने के लिए इंडियन एयरफोर्स के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहरा दिया है. बता दें कि दरभंगा एयरपोर्ट पर उड़ान शुरू हो गया है, लेकिन अब भी विकास का काम बाकी है, जिसको लेकर संजय झा ने यह बयान दिया है.

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक दरभंगा में एयरपोर्ट पर संवाददाताओं से बात करते हुए संजय झा ने आरोप लगाया कि दरभंगा एयरपोर्ट ऑथोरिटी की जमीन इंडियन एयरफोर्स नहीं दे रही है. जमीन का पैसा भी दिया जा चुका है, लेकिन एयरफोर्स के कुछ अधिकारी उस जमीन को नहीं दे रहे हैं.

नवंबर को हुई थी समीक्षा बैठक- बता दें कि बीते साल नवंबर में समीक्षा बैठक हुई थी. राज्य सरकार के कैबिनेट सचिव सह प्रधान सचिव संजय कुमार की अध्यक्षता में दरभंगा हवाई अड्डा की सुविधाओं में विस्तार एवं समस्याओं के निराकरण को लेकर हवाई अड्डा के सभागार में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के वरीय पदाधिकारी, डीएम डॉ त्यागराजन एसएम एवं एसएसपी बाबूराम की बैठक हुई. बैठक में हवाई अड्डा की सुविधाओं में विस्तार को लेकर विमर्श किया था. बैठक में कई निर्णय दिऐ गए थे.

बताते चलें कि आठ नवम्बर से दरभंगा हवाई अड्डा से मुम्बई, दिल्ली व बेंगलुरु के लिये हवाई सेवा शुरु है. जानकारी के अनुसार प्रत्येक दिन हर उड़ान का बर्थ फूल रहता है. यात्री पटना की अपेक्षा अधिक किराया देकर यहां से यात्रा कर रहे हैं. यात्रियों का अच्छा रिस्पॉंस देखते हुये स्पाइस जेट कंपनी ने दरभंगा को तीन और महानगरों से हवाई रुट से जोड़ने का निर्णय लिया है.

Also Read: Bihar News : बिहार चुनाव में करारी हार के बाद एक्शन में पुष्पम प्रिया, प्रदेश इकाई की अध्यक्ष का किया ऐलान

Posted By: Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola