चक्रवात ‘अम्फान’ की तबाही दिला रही लॉकडाउन के बेरोजगारों को काम, इलेक्ट्रिशियन और मजदूरों को मिल रहा काम

Author Agency
Updated:
विज्ञापन

Men cut branches of an uprooted tree in the aftermath of Cyclone Amphan, in South 24 Parganas district in the eastern state of West Bengal, India, May 22, 2020. REUTERS/Rupak De Chowdhuri

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बांग्ला कहावत ‘करोर पॉश माश तो करोर सोर्बनाश’ (किसी का नुकसान किसी अन्य का फायदा बन जाना) इन दिनों चक्रवात प्रभावित (Cyclone affected Amphan cyclone) पश्चिम बंगाल में चरितार्थ होती दिख रही है. एक तरफ, चक्रवात अम्फान ने दक्षिण बंगाल के बड़े हिस्सों में तबाही मचाई है और लाखों लोगों को प्रभावित किया है वहीं दूसरी तरफ इसने कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन के कारण दो महीने से बेरोजगार बैठे दिहाड़ी मजदूरों और इलेक्ट्रिशियनों के लिए आजीविका के अवसर भी पैदा किए हैं.

विज्ञापन

कोलकाता: बांग्ला कहावत ‘करोर पॉश माश तो करोर सोर्बनाश’ (किसी का नुकसान किसी अन्य का फायदा बन जाना) इन दिनों चक्रवात प्रभावित पश्चिम बंगाल में चरितार्थ होती दिख रही है. एक तरफ, चक्रवात अम्फान ने दक्षिण बंगाल के बड़े हिस्सों में तबाही मचाई है और लाखों लोगों को प्रभावित किया है वहीं दूसरी तरफ इसने कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन के कारण दो महीने से बेरोजगार बैठे दिहाड़ी मजदूरों और इलेक्ट्रिशियनों के लिए आजीविका के अवसर भी पैदा किए हैं. पांच दिन से अधिक समय से बिना पानी या बिजली के रह रहे लोगों के प्रदर्शन के बीच उखड़े हुए पेड़ों को साफ करने और बिजली की आपूर्ति बहाल करने के लिए मानव श्रम की कमी होने से कई प्रभावित इलाकों में नगर अधिकारियों ने श्रमिकों और इलेक्ट्रिशियनों को इन कार्यों में लगाया हुआ है.

विज्ञापन

कोलकाता नगरपालिका (केएमसी) के एक पार्षद ने पीटीआई-भाषा से कहा, “लॉकडाउन के चलते ड्यूटी पर लौट पाने में असमर्थ लोगों की वजह से मानवश्रम की कमी हो गई है. इसलिए हमने सड़कों को बाधित कर रहे पेड़ों को हटाने के लिए स्थानीय श्रमिकों की मदद लेने का फैसला किया है.” उन्होंने बताया, “हालांकि बिजली आपूर्ति बहाल करने का काम कलकत्ता बिजली आपूर्ति निगम (सीईएससी) का है, हर जगह तारें गिरीं हुई हैं इसलिए हमें उन्हें सुरक्षित ढंग से हटाने के लिए स्थानीय इलेक्ट्रिशियनों की जरूरत है. केएमसी के अलावा, दक्षिण दमदम और उत्तरी दमदम नगर निगमों के अधिकारियों ने भी सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटाने के लिए दिहाड़ी मजदूरों की मदद ली है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola