अपराधियों ने जदयू विधायक के करीबी को मारी गोली, रेफर

मीरगंज थाने के नयागांव तुलसिया में शनिवार की सुबह अपराधियों ने बिहार पुलिस के रिटायर्ड हवलदार नागेंद्र तिवारी (65 वर्ष) को गोली मार दी. घायल को हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.
गोपालगंज. मीरगंज थाने के नयागांव तुलसिया में शनिवार की सुबह अपराधियों ने बिहार पुलिस के रिटायर्ड हवलदार नागेंद्र तिवारी (65 वर्ष) को गोली मार दी. घायल को हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें सदर अस्पताल लाया गया और यहां से डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.
नागेंद्र तिवारी जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार उर्फ पप्पू पांडेय के करीबी हैं. वहीं, उनके पुत्र रितेश तिवारी जिप अध्यक्ष मुकेश पांडेय के करीबी माने जाते हैं. परिजनों का आरोप है कि शनिवार की सुबह करीब नौ बजे एक बाइक पर सवार दो युवक तुलसिया गांव के नागेंद्र तिवारी के दरवाजे पर पहुंचे. उस समय वह अपने घर के पीछे कुछ काम कर रहे थे. अपराधी अंधाधुंध फायरिंग कर फरार हो गये. एक गोली नागेंद्र तिवारी के पैर में लग गयी. फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन घटनास्थल की ओर दौड़े तब तक अपराधी भाग गये थे. परिजनों ने उनको हथुआ अस्पताल में भर्ती कराया, जहां में उनको गोरखपुर रेफर कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










