Jharkhand News: जामताड़ा में अपराधियों के हौसले बुलंद, लूटपाट कर बच्चे को भी साथ ले गये नकाबपोश बदमाश

Updated at : 13 Jan 2022 5:34 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: जामताड़ा में अपराधियों के हौसले बुलंद, लूटपाट कर बच्चे को भी साथ ले गये नकाबपोश बदमाश

Jharkhand News: सोनिया देवी ने बताया कि रात में वह बेटे करण के साथ घर में सोयी थी. इसी बीच अचानक चार लोग दीवार तोड़कर घर में घुस आये. नकाबपोश अपराधी हथियार का भय दिखाकर 13 हजार रुपये और सोने की चेन के साथ एटीएम कार्ड भी ले गये.

विज्ञापन

Jharkhand News: झारखंड के जामताड़ा जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र के पारटोल गांव में जयनारायण मंडल के घर की दीवार तोड़कर चार नकाबपोश बदमाश घुस गये और जमकर लूटपाट की. इसके बाद अपराधी पिस्तौल का भय दिखाकर जयनारायण मंडल के 11 वर्षीय बेटे करण मंडल उर्फ काजू मंडल को अपने साथ ले गये. घटना मंगलवार की रात करीब दो बजे की है. घटना के दौरान जयनारायण मंडल पर घर पर नहीं थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पीड़ित परिवार के मुखिया जयनारायण मंडल बाहर में काम करते हैं. जयनारायण मंडल की पत्नी सोनिया देवी ने बताया कि रात में वह बेटे करण के साथ घर में सोयी थी. इसी बीच अचानक चार लोग दीवार तोड़कर घर में घुस आये. नकाबपोश अपराधी हथियार का भय दिखाकर 13 हजार रुपये और सोने की चेन के साथ एटीएम कार्ड भी ले गये. यहां तक कि बदमाशों ने एटीएम कार्ड का पिन कोड भी पूछ लिया और को-आपरेटिव बैंक का खाता भी साथ ले गये. बदमाशों ने जाते-जाते घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया. जयनारायण मंडल के घर से बदमाश जो रुपये ले गये, उसमें नौ हजार दिव्यांग पेंशन के थे, सोनिया देवी दिव्यांग हैं और उसे हाल के दिनों में नौ हजार रुपये मिले थे.

Also Read: दारोगा लालजी यादव का पार्थिव शरीर पहुंचा साहिबगंज,4 घंटे बाद हटा सड़क जाम, आक्रोशित लोग कर रहे थे ये मांग

बदमाशों ने जाते-जाते घर की कुंडी को बंद कर दिया था, जिस कारण महिला ने घर से हल्ला किया. आसपास के लोग उसकी आवाज सुनकर घर तक पहुंचे और मामले की जानकारी ली. इसके बाद घटना की जानकारी करमाटांड़ पुलिस को दी. थाना प्रभारी रोशन कुमार पारटोल ने पहुंच कर मामले की पूरी जानकारी ली. बुधवार की शाम एसडीपीओ आनंद ज्योति मिंज ने भी पारटोल पहुंच कर जानकारी ली. बताया जाता है कि करण मंडल गांव के ही स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र है. वह अपने मां-बाप का इकलौता बेटा है. परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. इधर, सुबह होते ही गांव के लोग बच्चे की तलाश में जुटे गये हैं. बुधवार को पुलिस ने पारटोल गांव के ही संजीत मंडल व उसकी पत्नी को करमाटांड़ थाना ले जाकर पूछताछ की. इसके बाद दोनों को छोड़ दिया गया.

Also Read: Jharkhand News: उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, झारखंड-बिहार की सीमा के जंगल से लाखों की अवैध शराब जब्त

जामताड़ा एसडीपीओ आंनद ज्योति मिंज ने कहा कि मामले को लेकर पुलिस गंभीर है. जल्द उद्भेदन कर लिया जायेगा. अभी तक अपहर्ताओं ने फिरौती की मांग नहीं की है. कई स्थानों पर छापामारी भी की गयी है. पूरे मामले पर पुलिस की नजर है.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola