Jharkhand News: अपराधियों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े कई वाहन चालकों को लूटा, राहगीरों से की मारपीट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jan 2022 1:06 PM
Jharkhand News: गिरिडीह जिले के बिरनी ओर मुफस्सिल थाना क्षेत्र से सटे बाघमारा गांव की ये घटना है, जहां बीती रात अपराधियों ने पेड़ काटकर रास्ते को अवरुद्ध कर दिया और आने-जाने वाले वाहनों को रोककर लूटपाट की.
Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह जिले में इन दिनों अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए लूट की वारदात को अंजाम दे दे रहे हैं और पुलिस देखती रह जा रही है. एक बार फिर अपराधियों ने बीच सड़क पर पेड़ काटकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया और करीब आधा दर्जन वाहन चालकों से लूटपाट की है. बताया जा रहा है कि अपराधियों की संख्या करीब 6 थी. इनके पास हथियार भी थे. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की. फिलहाल दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
गिरिडीह जिले के बिरनी ओर मुफस्सिल थाना क्षेत्र से सटे बाघमारा गांव की ये घटना है, जहां बीती रात अपराधियों ने पेड़ काटकर रास्ते को अवरुद्ध कर दिया और आने-जाने वाले वाहनों को रोककर लूटपाट की. मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में करीब आधा दर्जन अपराधी शामिल थे. इनके पास हथियार भी था. घटना के दौरान अपराधियों ने राहगीरों के साथ मारपीट भी की है. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद सदर एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, मुफस्सिल थाना प्रभारी विनय कुमार राम आदि सदलबल मौके पर पहुंचे ओर मामले की छानबीन की.
Also Read: Jharkhand News: कार व ट्रक में आमने-सामने की भिड़ंत, कार सवार की मौत, एक व्यक्ति घायल, ट्रक चालक फरार
एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बाघमारा में अपराधियों ने तीन – चार वाहन चालकों के साथ लूटपाट की है. सड़क पर पेड़ काट कर गिराया और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. मामले की छानबीन की जा रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी भी की जा रही है. फिलहाल दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
रिपोर्ट: मृणाल कुमार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










