ePaper

Bengal Chunav 2021 : ‍BJP और TMC के बाद अब लेफ्ट का दावा- बंगाल में 165 सीटों पर होगी वाममोर्चा की जीत

Updated at : 01 Mar 2021 2:17 PM (IST)
विज्ञापन
Bengal Chunav 2021 : ‍BJP और TMC के बाद अब लेफ्ट का दावा- बंगाल में 165 सीटों पर होगी वाममोर्चा की जीत

bengal chunav 2021, cpim brigade rally : ब्रिगेड की रैली में जुटी भीड़ को देखकर लेफ्ट फ्रंट के नेता गदगद हैं. बताया जा रहा है कि रैली की भीड़ ने चुनाव से पहले सीपीएम और कांग्रेस के भीतर संजीवनी का काम किया है. वहीं रैली के बाद सीपीएम विधान तन्मय भट्टाचार्य ने बड़ा दावा किया. भट्टाचार्य ने कहा कि बंगाल चुनाव में संयुक्त मोर्चा 165 सीटों पर जीत दर्ज करेगी

विज्ञापन

bengal chunav 2021 : ब्रिगेड की रैली में जुटी भीड़ को देखकर लेफ्ट फ्रंट के नेता गदगद हैं. बताया जा रहा है कि रैली की भीड़ ने चुनाव से पहले सीपीएम और कांग्रेस के भीतर संजीवनी का काम किया है. वहीं रैली के बाद सीपीएम विधायक तन्मय भट्टाचार्य ने बड़ा दावा किया. भट्टाचार्य ने कहा कि बंगाल चुनाव में संयुक्त मोर्चा 165 सीटों पर जीत दर्ज करेगी.

जानकारी के अनुसार माकपा नेता और दमदम उत्तर के विधायक तन्मय भट्टाचार्य ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, विपक्षी वोट तृणमूल और भाजपा के बीच बंट जायेगा. हम पहली ताकत बनने जा रहे हैं. हम 165 सीटों के साथ राज्य की सत्ता में आयेंगे और विरोधी इसे देखेंगे.

टीएमसी ने उठाया भीड़ पर सवाल- वहीं तृणमूल कांग्रेस की ओर से दावा किया जा रहा है कि रविवार को ब्रिगेड सभा में दिखी भीड़ इंडियन सेकुलर फ्रंट की ओर से जुटायी गयी थी. ब्रिगेड रैली में उमड़ी भीड़ के बारे में पूछे जाने पर तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत राय ने कहा, में ‘पश्चिम बंगाल 10 करोड़ लोग रहते हैं. ऐसे में भीड़ होनी ही चाहिए. जो भीड़ हुई है, वह आइएसएफ की है. यह विपक्षी वोट को विभाजित करेगा. तृणमूल कांग्रेस को इसका लाभ मिलेगा.’

https://youtu.be/R6EMN47FrgEवहीं सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित संयुक्त मोर्चा की विशाल रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘बंगाल चुनाव के बाद यदि त्रिशंकु विधानसभा बनती है, तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर से तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) से हाथ मिला सकती है. इसलिए जरूरी है कि आरएसएस-भाजपा की सांप्रदायिक गतिविधि को रोकने के लिए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पहले तृणमूल कांग्रेस को हराया जाये.’

Also Read: Bengal Chunav 2021 : तो इस वजह से RJD एक भी सीट नहीं देना चाहती है ममता बनर्जी की पार्टी ? जानें

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola