Covid-19 in jharkhand : सर्किट हाउस में शुरू हुआ अस्थायी समाहरणालय, बंद डीसी, एसडीएम कार्यालय किये जा रहे सेनिटाइज

Covid-19 in jharkhand : धनबाद (संजीव झा) : धनबाद कोषागार के एक कर्मी के कोविड-19 (covid-19) संक्रमित पाये जाने के बाद धनबाद समाहरणालय एवं अनुमंडल कार्यालय आज से पूर्णत : बंद कर दिया गया. दोनों ही दफ्तरों में दो दिनों तक पूर्ण सनिटाइजेशन होगा. दूसरी तरफ, सोमवार को सर्किट हाउस में अस्थायी समाहरणालय शुरू हुआ है. उपायुक्त यहीं से काम कर रहे हैं.
Covid-19 in jharkhand : धनबाद (संजीव झा) : धनबाद कोषागार के एक कर्मी के कोविड-19 (covid-19) संक्रमित पाये जाने के बाद धनबाद समाहरणालय एवं अनुमंडल कार्यालय आज से पूर्णत : बंद कर दिया गया. दोनों ही दफ्तरों में दो दिनों तक पूर्ण सनिटाइजेशन होगा. दूसरी तरफ, सोमवार को सर्किट हाउस में अस्थायी समाहरणालय शुरू हुआ है. उपायुक्त यहीं से काम कर रहे हैं.
समाहरणालय एवं अनुमंडल कार्यालय के मध्य में अवस्थित कोषागार के एक कर्मी शुक्रवार देर रात कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे. उन्हें तेज बुखार व सांस लेने की तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां कोविड जांच में पॉजिटिव मिले थे.
Also Read: Sawan Somvar 2020 Live Update : कोरोना के साये में बाबा भोलेनाथ का वर्चुअल दर्शन कर रहे श्रद्धालु
रविवार को उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने डीसी, एसडीएम व कोषागार कार्यालय को 48 घंटे केलिए बंद करने का आदेश दिया. इसके बाद तीनों ही दफ्तरों के सभी प्रवेश द्वार पर ताला लगा दिया गया.सोशल डिस्टेंसिंग के लिए घेरा भी बनाया जा रहा है. सभी अधिकारी के चेंबर व कार्यालय के हर कमरा को सेनिटाइज किया जा रहा है. मंगलवार को भी सेनिटाइज किया जायेगा. इसके बाद बुधवार से सभी दफ्तर खुलेंगे. आम लोगों का कामकाज दो दिनों तक बंद रहेगा.
Also Read: Coronavirus in Jharkhand LIVE Update : कोरोना के कुल 8479 केस, झारखंड में मृतकों की संख्या पहुंची 89
उपायुक्त उमाशंकर सिंह खुद सर्किट हाउस से कामकाज कर रहे हैं. अति आवश्यक कार्य में लगे कर्मियों को ही यहां तथा उपायुक्त के गोपनीय कार्यालय में बुलाया गया है. अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी सर्किट हाउस में ही हो रही है, जबकि अनुमंडल दंडाधिकारी राज महेश्वरम गोपनीय कार्यालय से काम कर रहे हैं. यहां भी सीमित संख्या में ही कर्मियों को बुलाया गया है. डीडीसी अपना काम मिश्रित भवन स्थित दफ्तर से कर रहे हैं.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




