Covid-19 in Aligarh: अलीगढ़ में कोरोना के मिले 172 नए मामले, संक्रमित से ज्यादा लोग हो रहे डिस्चार्ज

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Jan 2022 4:28 PM

विज्ञापन

Covid-19 in Aligarh: अलीगढ़ में कोरोना की तीसरी लहर से राहत मिलती हुई नजर आ रहे हैं. रविवार को कोरोना के 172 नए मरीज मिले हैं. राहत वाली बात यह है कि यहां संक्रमित से ज्यादा लोग अब डिस्चार्ज हो रहे हैं.

विज्ञापन

Aligarh News, Covid-19 in Aligarh: अलीगढ़ में अब कोरोना की तीसरी लहर लगातार कम होती नजर आ रही है. संक्रमितों की संख्या से अधिक स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो रहे हैं. जिले में पिछले 24 घंटे में 172 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले जबकि 231 डिस्चार्ज हुए.

अलीगढ़ में लगातार घट रहे कोरोना के मरीज

अलीगढ़ में कोरोना के मरीज लगातार घट रहे हैं. शनिवार को 172 कोरोना संक्रमित होने की रिपोर्ट आई. अब जनवरी महीने के 22 दिन में ही कोरोना संक्रमितों की संख्या 3190 हो गई है. वहीं, 231 को स्वस्थ होने पर होम आइसोलेशन व हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया है. अब अलीगढ़ में 1249 सक्रिय कोरोना रोगी हैं.

Also Read: Aligarh News: गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंग जाएगा अलीगढ़, देखें कार्यक्रमों की लिस्ट
अलीगढ़ में कब- कितने कोरोना मरीज मिले

  • 18 जनवरी को मिले 229 मरीज

  • 19 जनवरी को मिले 207 मरीज

  • 20 जनवरी को मिले 178 मरीज

  • 21 जनवरी को मिले 177 मरीज

  • 22 जनवरी को मिले 172 मरीज

Also Read: UP Election: कांग्रेस को लगा झटका, अलीगढ़ से पार्टी प्रत्याशी सलमान इम्तियाज को जिला बदर करने का आदेश
यहां मिले नए कोरोना पॉजिटिव

अलीगढ़ के टप्पल में 10, सिकंदरपुर जवां में 8, अतरौली में 3, गोंडा में 14, गंगीरी में 5, चंडोस में 3, धनीपुर में 8, बिजौली में 2 संक्रमित पाए गए.

रिपोर्ट- चमन शर्मा, अलीगढ़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola