Live Updates
Coronavirus Jharkhand : झारखंड में जोन के हिसाब से लॉकडाउन में मिल सकती है छूट, जल्द ही होगा फैसला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
Jharkhand news, coronavirus, Live Updates : झारखंड (Jharkhand) में सोमवार को कोरोना (Coronavirus) के दो नये मामले सामने आये. इसके साथ ही राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 162 हो गयी है. आज जो दो मामले सामने आये हैं, उसमें हिंदपीढ़ी की एक 25 साल की लड़की है. वहीं, दूसरा पॉजिटिव मामला गिरिडीह से आया है. रविवार को झारखंड में कोरोना के चार केस सामने आये थे. हजारीबाग जिले से एक और गिरिडीह जिले से तीन नये केस आये हैं. राज्य के कुल 13 जिले अब तक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं. 78 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं. रेड जोन रांची (Red Zone Ranchi) के हिंदपीढ़ी (Hindpiri) में अब तक 69 मरीज कोरोना संक्रमित पाये गये हैं, जबकि रांची जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 93 है. दूसरे नंबर गढ़वा है, जहां अब तक 23 कोरोना पॉजिटिव (Coronavirus positive) मरीज पाये गये हैं. झारखंड की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन
जरूर पढ़ें