Coronavirus News: झारखंड के धनबाद ISM में अमेरिका से आया छात्र कोरोना पॉजिटिव, दहशत का माहौल

जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉक्टर राजकुमार सिंह ने रविवार को बताया कि आइआइटी आइएसएम में एक छात्र, जो शिकागो से आया था, वह कोविड पॉजिटिव पाया गया. आगे की जांच के लिए उसके सैंपल को जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जायेगा.
-
आइआइटी आइएसएम में विदेश से आया एक छात्र मिला कोविड पॉजिटिव
-
जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जायेगा सैंपल
-
आइसोलेशन सेंटर में रह रहा छात्र
-
शिकागो से चार को लौटा था धनबाद
आइआइटी आइएसएम में विदेश से आया एक छात्र कोविड पॉजिटिव पाया गया. उसके सैंपल को जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जायेगा. हालांकि, उसकी स्थिति ठीक है. उसके साथ आये छात्र का कोविड रिपोर्ट निगेटिव आया है.
अमेरिका के शिकागो से आया था छात्र, टेस्ट में पाया गया कोरोना पॉजिटिव
जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉक्टर राजकुमार सिंह ने रविवार को बताया कि आइआइटी आइएसएम में एक छात्र, जो शिकागो से आया था, वह कोविड पॉजिटिव पाया गया. आगे की जांच के लिए उसके सैंपल को जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जायेगा.
राजधानी एक्सप्रेस से धनबाद पहुंचा था छात्र
जिला सर्विलांस पदाधिकारी ने बताया कि संक्रमित छात्र एक जनवरी को शिकागो से नयी दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा. वहां उसकी कोविड जांच नहीं हुई थी. चार जनवरी को वह एक अन्य छात्र के साथ राजधानी एक्सप्रेस से धनबाद पहुंचा और यहां से आइआइटी आइएसएम गया. आइआइटी आइएसएम में पहले से ही एक आइसोलेशन केंद्र बनाया गया है, जहां बाहर से आने वाले छात्रों को पहले रखा जाता है. दोनों छात्रों को आइसोलेशन सेंटर में रखा गया. वहीं शिकागो से जो छात्र आया था उसे बुखार भी था. दोनों छात्रों के सैंपल की आरटीपीसीआर जांच करायी गयी. जांच में शिकागो से आने वाला छात्र कोविड पॉजिटिव पाया गया.
Also Read: Coronavirus In China: चीन में कोरोना की स्थिति भयावह, बाकी दुनिया के लिए खतरे की घंटी?
छात्र की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद की गयी कांटेक्ट ट्रेसिंग
अमेरिका के शिकागो से आये छात्र की पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद जिला सर्विलांस पदाधिकारी ने बोगी नंबर, बर्थ नंबर सहित पूरी कांटेक्ट ट्रेसिंग की. जिला सर्विलांस पदाधिकारी ने बताया कि अभी छात्र में कोविड के लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं.
मास्क सहित कोरोना प्रोटोकॉल पालन करने की दी गयी सलाह
धनबाद आइआइटी में छात्र के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कोरोना प्रोटोकॉल पालन करने की सलाह दी गयी है. जिला सर्विलांस पदाधिकारी ने कहा कि लोगों को डरने की आवश्यकता नहीं है. उन्होंने लोगों से अपील की कि बाहर निकलते समय मास्क अवश्य पहनें, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें तथा अपने और अपने परिजनों को सुरक्षित रखें.
विशेष संवाददाता की रिपोर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










