ePaper

Coronavirus Lockdown : हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में कंप्लीट लॉकडाउन, जानिए कब तक सिर्फ आवश्यक सेवाओं को है छूट

Updated at : 14 Jul 2020 1:45 PM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus Lockdown : हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में कंप्लीट लॉकडाउन, जानिए कब तक सिर्फ आवश्यक सेवाओं को है छूट

Coronavirus Lockdown : हजारीबाग : कोरोना संक्रमण (Coronavirus Infection) से बचाव को लेकर कल 15 जुलाई से 7 दिनों तक हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र (Hazaribagh Municipal Corporation area) में संपूर्ण लॉकडाउन (Complete lockdown) लागू रहेगा. उपायुक्त ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है. इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी दुकान व प्रतिष्ठान बंद रहेंगे. हजारीबाग से लगे सभी बॉर्डर सील कर दिये गये हैं. उपायुक्त डॉ भुवनेश प्रताप सिंह ने इसकी पुष्टि की है.

हजारीबाग में कोरोना का कहर जारी है. इसे देखते हुए उपायुक्त ने नगर निगम क्षेत्र में संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है. उपायुक्त डॉ भुवनेश प्रताप सिंह के चचेरे भाई के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद अब उनकी एक साल की बिटिया भी कोरोना संक्रमित पायी गयी है. इसके साथ ही उनके सरकारी आवास व समाहरणालय में कार्यरत दर्जनभर कर्मचारी संक्रमित पाये गये हैं. उपायुक्त ने इसकी पुष्टि की है.

Also Read: Coronavirus in Jharkhand LIVE Update :
हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में कल से हफ्तेभर के लिए संपूर्ण लॉकडाउन, सिर्फ आवश्यक सेवाओं को छूट, झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या हुई 3978

आपको बता दें कि पहले उपायुक्त के चचेरे भाई कोरोना संक्रमित पाये गये थे. इसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों व कार्यालय के कर्मचारियों के सैंपल की जांच करायी गयी थी. इसमें दर्जनभर कर्मचारी संक्रमित पाये गये हैं. हजारीबाग के उपायुक्त डॉ भुवनेश प्रताप सिंह ने ट्विटर पर जानकारी दी है कि उनकी एक साल की पुत्री और समाहरणालय के दर्जनभर कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाये गये हैं, जबकि वे और उनके परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है.

Also Read: हजारीबाग उपायुक्त की सालभर की बिटिया निकली कोरोना पॉजिटिव,कई कर्मचारी संक्रमित, समाहरणालय बंद

हजारीबाग के उपायुक्त ने ट्विटर पर जानकारी साझा करते हुए बताया है कि सोमवार की रात को प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार उनके सरकारी आवास व समाहरणालय में कार्यरत दर्जनभर स्टाफ समेत उनकी एक साल की पुत्री में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है. वे और उनके परिवार के अन्य सदस्यों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है. बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर एहतियात बरतते हुए समाहरणालय के कार्यालय को अगले तीन दिन तक बंद कर सेनिटाइजेशन का कार्य कराया जायेगा. दैनिक कार्यों का संपादन ऑनलाइन किया जायेगा. उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि सुरक्षित रहें, अपना और अपने परिवारवालों का ख्याल रखें.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola