coronavirus : IPL पर पूरी तरह से संकट के बादल, महिला टी-20 वर्ल्ड फाइनल देखने पहुंचे शख्स को कोरोना
coronavirus outbreak : खेलों पर कोरोना ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू का दिया है. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में हुए महिला टी-20 वर्ल्ड कप को देखने एक शख्स पहुंचा था जिसे कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है. इधर, आइपीएल पर पूरी तरह से संकट के बादल छा चुके हैं.
coronavirus outbreak : कोरोना का खौफ खेलों पर भी नजर आने लगा है. जानकारी के अनुसार मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में हुए महिला टी-20 वर्ल्ड कप को देखने एक शख्स पहुंचा था जिसे कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया है. यह शख्स कोरोना वायरस पॉजेटिव पाया गया है. इसके अलावा अन्य क्रिकेट मैचों में भी कोरोना वायरस का असर दिखने लगा है. जहां आइपीएल-2020 के रद्द किये जाने के आसार नजर आ रहे हैं, वहीं सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा जैसे महान खिलाड़ियों की मौजूदगी वाली रोड सेफ्टी विश्व सीरीज के मैच महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए अब खाली स्टेडियम में होंगे.
कोरोना का असर आइपीएल-2020 पर पड़ना तय नजर आ रहा है. वीजा पाबंदी के चलते 15 अप्रैल तक विदेशी खिलाड़ी भारत नहीं आ पाएंगे. ऐसे में मैच खेलना उनके लिए नामुमकिन है. आपको बता दें कि 14 मार्च को आइपीएल गवर्निंग कौसिंल की बैठक होनी है. बीसीसीआई सूत्र ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के खतरे के कारण सरकार द्वारा लगायी वीजा पाबंदियों के चलते 15 अप्रैल तक कोई विदेशी खिलाड़ी आईपीएल के लिए उपलब्ध नहीं रहेगा.
इधर, भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने संकेत दिए हैं कि घातक नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गुरुवार को यहां होने वाले पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वे सफेद गेंद को चमकाने के लिए लार का इस्तेमाल सीमित कर सकते हैं. भुवनेश्वर ने हालांकि कहा कि इस पर फैसला बैठक के दौरान टीम डाक्टर करेंगे.
सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा जैसे महान खिलाड़ियों की मौजूदगी वाली रोड सेफ्टी विश्व सीरीज के मैच महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए अब खाली स्टेडियम में होंगे. आयोजकों ने पुणे में गाहुंजे के एमसीए स्टेडियम में होने वाले मैचों को भी नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में स्थानांतरित कर दिया है. आयोजकों द्वारा बुधवार देर रात जारी बयान के अनुसार- देश में मौजूदा स्वास्थ्य आपातकाल को देखते हुए रोड सेफ्टी विश्व सीरीज के सभी हितधारकों ने फैसला किया है कि रोड सेफ्टी विश्व सीरीज के बाकी बचे सभी मैच 13 मार्च से डीवाई पाटिल स्टेडियम में दर्शकों की गैरमौजूदगी में होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










