ePaper

पश्चिम बंगाल में कोरोना की पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी के पार

Updated at : 19 Apr 2023 11:48 AM (IST)
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में कोरोना की पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी के पार

कोविड एडवाइजरी में मास्क व सैनिटाइजर के इस्तेमाल करने की सलाह दी गयी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बंगाल में पिछले 24 घंटों में 90 नये मामले दर्ज किये गये. सक्रिय मामलों की संख्या भी बढ़कर 641 हो गयी है.

विज्ञापन

देश के कई राज्यों में कोरोना की पॉजिटिविटी रेट में बढ़ोतरी देखी जा रही है. यही हाल पश्चिम बंगाल का भी है. राज्य में भी कोरोना की पॉजिटिविटी रेट में लगातार इजाफा हो रहा है. राज्य के कई जिलों में कोरोना पॉजिटिविटी रेट का आंकड़ा 10 फीसदी से पार हो गया है. इस बार भी कोलकाता में कोविड पॉजिटिविटी रेट अधिक है. कोलकाता में साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 13 फीसदी, कालिम्पोंग और दार्जिलिंग में क्रमशः 12.5 और 10.1% है.

सोमवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोरोना की स्थिति और गर्मी की स्थिति पर चर्चा की. अब राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड एडवाइजरी जारी कर दी गयी है. कोविड एडवाइजरी में मास्क व सैनिटाइजर के इस्तेमाल करने की सलाह दी गयी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बंगाल में पिछले 24 घंटों में 90 नये मामले दर्ज किये गये. सक्रिय मामलों की संख्या भी बढ़कर 641 हो गयी है.

क्रैकेन ने बढ़ायी स्वास्थ्य अधिकारियों की चिंता

वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार ओमिक्रॉन सब-वैरिएंट XBB 1.5, जिसे क्रैकेन के नाम से भी जाना जाता है. क्रैकेन के मामले में इजाफा हो रहा है. वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “अधिक लोग अब जांच करा रहे हैं. हालांकि, लोगों को अनावश्यक रूप से घबराना नहीं चाहिए, क्योंकि संक्रमण आरंभिक स्तर पर है. अधिकतर लोगों में केवल हल्के लक्षण ही मिल रहे हैं, लेकिन पहले से बीमार या अन्य रोगों से पीड़ित लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है.”

Also Read: तृणमूल नेता मुकुल राय बोले-निजी काम से दिल्ली आया हूं, पुत्र ने पुलिस में लापता होने की दर्ज करायी थी शिकायत
कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री चिंतित

दूसरी ओर, राज्य सरकार राज्य में कोरोना की स्थिति को लेकर चिंतित है, इसलिए इस भीषण गर्मी में राज्य में मास्क का उपयोग अनिवार्य किया जा सकता है. सोमवार को कैबिनेट की बैठक में कोरोना की स्थिति पर चर्चा हुई. कई लोगों ने कोरोना की वापसी को लेकर चिंता जताई. मुख्यमंत्री ने मास्क के प्रयोग पर जोर देने की बात कही थी. इसके अलावा इस बात पर भी विचार किया जा रहा है कि गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूलों में कोरोना नियम जारी किये जा सकते हैं या नहीं. निगम व नगर पालिकाओं को साफ-सफाई पर ध्यान दिये जाने का निर्देश दिया गया है.

कोरोना से वृद्ध की मौत

राज्य में कोरोना लगातार अपनी उपस्थिति को दर्ज करवा रहा है. कोरोना से जहां 24 घंटे में 90 लोग संक्रमित हुए हैं, वहीं एक 69 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत भी हुई है. इसी के साथ पिछले एक महीने में कोरोना से यह दूसरी मौत है. सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक दक्षिण 24 परगना के मथुरापुर का रहने वाला था. उसे इलाज के लिए पहले एमआर बांगुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालत बिगड़ते देख उसे बेलियाघाटा स्थित आइडी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया था, जहां मंगलवार तड़के वृद्ध की मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola