कोरोना ने लोगों की खुशियों में लगाया ग्रहण, दर्जनों शादियां हुई कैंसिल

Updated at : 28 Apr 2020 2:41 AM (IST)
विज्ञापन
कोरोना ने लोगों की खुशियों में लगाया ग्रहण, दर्जनों शादियां हुई कैंसिल

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन किया गया है. इस लॉकडाउन में जहां एक ओर जिले में करोड़ों रुपये का व्यापार नुकसान हो रहा है. वहीं दूसरी ओर दर्जनों की संख्या में तय शादियां भी कैंसिल करनी पड़ी हैं.

विज्ञापन

खगड़िया : कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन किया गया है. इस लॉकडाउन में जहां एक ओर जिले में करोड़ों रुपये का व्यापार नुकसान हो रहा है. वहीं दूसरी ओर दर्जनों की संख्या में तय शादियां भी कैंसिल करनी पड़ी हैं. इस बार न शहनाई गूंजी और ना ही रौशनी की चकाचौंध दिखी. लॉकडाउन की वजह से जिले में करीब दर्जनों शादियां कैंसल कर दी गयीं हैं.

इस महामारी का असर कारोबार पर भी पड़ा है. कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक एक दिन में 25 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है. इसमें होटल, कैटर्स, वेडिंग प्लानर, सराफा, कपड़ा, कार्ड छपाई उद्योग शामिल हैं. विवाह मंडप भी सूनेशहर में बने एक दर्जन से अधिक विवाह भवन बुकिंग भी कैंसल हो चुकी हैं. होटल संचालक मनीष ने बताया कि लॉकडाउन के कारण सभी बुकिंग कैंसल कर दी गई है.

अब लॉकडाउन के बाद उनका पैसा भी वापस किया जाएगा. कोई शादी की डेट आगे रखना चाहता है तो उसे वह तारीख भी दी जा सकती है. 25 नवंबर के बाद ही गूंजेगी शहनाई पंडित मुकेश मिश्र ने बताया कि मई महीने में 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 17, 18, 19, 23 24 विवाह का शुभ मुहूर्त है.

इसके बाद शुक्रास्त हो जाएगा और विवाह के मुहूर्त फिर थम जाएंगे. जून महीने में 13, 14, 15, 19, 20, 25, 27, 28, 29, 30 तक ही विवाह मुहूर्त है. एक जुलाई को हरिशयनी एकादशी है. ऐसे में देवोत्थानी एकादशी पर चतुर्मास की समाप्ति पर ही विवाह 25 नवंबर से संभव हो सकेंगे.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola