ममता के खिलाफ सोनिया-राहुल करेंगे बंगाल में चुनाव प्रचार, कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारक की List, देखें नाम

Congress releases list of star campaigner in west bengal chunav 2021 : बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए कांग्रेस पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. कांग्रेस की सूची में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मनमोहन सिंह समेत 30 दिग्गज नेताओं के नाम है. पार्टी बंगाल में 92 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. वहीं कांग्रेस की इस सूची में जी 23 नेताओं को जगह नहीं मिली है. बंगाल में विधानसभा चुनाव 27 मार्च से शुरू हो रही है.
बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए कांग्रेस पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. कांग्रेस की सूची में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मनमोहन सिंह समेत 30 दिग्गज नेताओं के नाम है. पार्टी बंगाल में 92 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. वहीं कांग्रेस की इस सूची में जी 23 नेताओं को जगह नहीं मिली है. बंगाल में विधानसभा चुनाव 27 मार्च से शुरू हो रही है.
कांग्रेस की ओर से जारी सूची के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अशोक गहलोत, सचिन पायलट और नवजोत सिंह सिद्दू का नाम शामिल है. सूची में बंगाल से आने वाले 6 नेताओं को शामिल किया गया है. इसके अलावा झारखंड के भी दो नेताओं को स्टार प्रचारक लिस्ट में जगह दी गई है.
ये है लिस्ट – बंगाल चुनाव के लिए जारी कांग्रेस की सूची के अनुसार स्टार प्रचारक लिस्ट में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अशोक गहलोत, अमरिंदर सिंह, भूपेष बघेल, कमलनाथ, अधरी रंजन चौधरी, बीके हरिप्रसाद, सलमान खुर्शिद, सचिन पायलट, रणदीप सिंह सुरजेवाला, जितिन प्रसाद, आरपीएन सिंह, नवजोत सिंह, अब्दुल मन्नान, प्रदीप भट्टाचार्य, दीपा दासमुंशी, एएच खान, अभिजीत मुखर्जी, दीपेंद्र हुड्डा, अखिलेश प्रसाद सिंह, रामेश्व उरांव, आलमगीर आलम, अजहरूद्दीन, जयवीर शेरगील, पवन खेड़ा, बीपी सिंह का नाम शामिल है.
जी 23 के नेताओं के नाम नहीं- कांग्रेस के इस सूची में जी 23 के नेताओं के नाम नहीं है. गुलाम नबी आजाद, कपिल सिब्बल, आनंद शर्मा और राज बब्बर जैसे दिग्गज नेताओं के नाम प्रचारक लिस्ट में नहीं होने की वजह से सियासी अटकलें शुरू हो गई है.
Posted By : Avinish kumar mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




