ममता बनर्जी की छवि खराब करना चाहती हैं कांग्रेस और माकपा, मुर्शिदाबाद में बोले तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
abhishek banerjee on sandeshkhali and sheikh shahjahan tmc

शेख शाहजहां की गिरफ्तारी के लिए अभिषेक ने मांगा दो महीना.

मुर्शिदाबाद जिले के रानीनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अभिषेक ने कहा कि दोनों पार्टियां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके द्वारा पश्चिम बंगाल के लोगों के साथ किए जा रहे ‘भेदभाव’ के खिलाफ एक शब्द नहीं बोलती हैं.

विज्ञापन

West Bengal News Today: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) हमेशा ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की छवि खराब करना चाहते हैं.

बंगाल के साथ हो रहे भेदभाव के खिलाफ नहीं बोलती कांग्रेस-माकपा

मुर्शिदाबाद जिले के रानीनगर में शनिवार शाम एक जनसभा को संबोधित करते हुए अभिषेक ने कहा कि दोनों पार्टियां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके द्वारा पश्चिम बंगाल के लोगों के साथ किए जा रहे ‘भेदभाव’ के खिलाफ एक शब्द नहीं बोलती हैं.

Also Read: रेल सफर के दौरान रहें सतर्क, पश्चिम बंगाल का महिला गिरोह ट्रेन में यात्रियों को बना रहा निशाना
अधीर रंजन चौधरी पर तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप

अभिषेक ने कहा, ‘अधीर रंजन चौधरी समेत कांग्रेस के किसी नेता ने पश्चिम बंगाल के लोगों को महीनों से उनके 100 दिन के मेहनताने का भुगतान नहीं होने पर एक पत्र तक नहीं लिखा. मुर्शिदाबाद की धरती से मैं बहरमपुर के सांसद चौधरी से पूछना चाहता हूं कि क्या उन्होंने कभी भी केंद्र के समक्ष यह मुद्दा उठाया? क्या माकपा के किसी नेता ने इसके बारे में बात की?’

अभिषेक 25 अप्रैल से राज्य में जनसंपर्क अभियान पर

ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी 25 अप्रैल 2023 से राज्य में जनसंपर्क अभियान पर हैं. इस दौरान ही उन्होंने कहा, ‘केंद्र की भाजपा सरकार पर 100 दिनों की कार्य परियोजना के तहत राज्य का 7,000 करोड़ रुपये का बकाया है, जिससे 11.33 लाख गरीब लोगों को उनके हक की रकम नहीं मिल पा रही है.’

Also Read: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद, मेदिनीपुर और पूर्व बर्दवान में बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत, 6 घायल
दिल्ली में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन का अभिषेक ने किया ऐलान

अभिषेक ने कहा, ‘लेकिन, माकपा और कांग्रेस इसके लिए केंद्र सरकार की कभी आलोचना नहीं करेंगी. वे केवल हमारी मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी की छवि खराब करना चाहती हैं. तृणमूल कांग्रेस ही है, जो लोगों की समस्याओं की बात करती है. हम केंद्र को धन जारी करने के लिए मजबूर करेंगे और दिल्ली में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन करेंगे.’

भाजपा सांसदों ने दिल्ली में बंगाल के गरीबों की आवाज नहीं उठायी

डायमंड हार्बर से तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया कि राज्य से चुने गये 19 भाजपा सांसदों ने जनप्रतिनिधि होने के बावजूद गरीबों के मुद्दों को उठाने के लिए कुछ नहीं किया. हाल में पूर्वी मेदिनीपुर जिले में शुभेंदु अधिकारी के काफिले में शामिल एक कार से कुचलकर एक युवक की मौत मामले में अभिषेक ने कहा, ‘भाजपा के एक नेता की कार ने एक युवक को कुचल डाला. लेकिन, पार्टी की तरफ से कोई बयान नहीं आया.’

Also Read: पश्चिम बंगाल : पेड़ से झूलता मिला साधु का शव, लोगों ने जतायी हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
अधीर रंजन ने तृणमूल कांग्रेस पर किया पलटवार

अभिषेक बनर्जी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने सवाल किया, ‘संसद में कितनी बार अभिषेक समेत तृणमूल कांग्रेस के अन्य नेता अलोकतांत्रिक केंद्र सरकार के खिलाफ हमारी लड़ाई में विपक्षी खेमे में शामिल हुए हैं? पश्चिम बंगाल के हित के लिए कांग्रेस ने हमेशा राष्ट्रीय राजधानी में अपनी आवाज उठायी है.’

लोगों का ध्यान भटका रही तृणमूल कांग्रेस : सुकांत मजुमदार

इस बीच, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजुमदार ने कहा कि हालिया समय में कई मोर्चों पर खुद को घिरा पाकर तृणमूल कांग्रेस उस ‘दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना’ का हवाला देकर लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है, जिसके लिए भाजपा जिम्मेदार नहीं है.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola