ePaper

अलीगढ़ः यमुना एक्सप्रेस वे पर रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्रॉली में भिड़ंत, 18 यात्री घायल, चार की हालत गंभीर

Updated at : 12 Apr 2023 10:48 AM (IST)
विज्ञापन
अलीगढ़ः यमुना एक्सप्रेस वे पर रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्रॉली में भिड़ंत, 18 यात्री घायल, चार की हालत गंभीर

अलीगढ़ः यूपी के अलीगढ़ में भीषण सड़क हादसा हो गया है. टप्पल एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बस की ईंटों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ंत हो गई. जिसमें करीब 18 लोग घायल हो गए. घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है. हादसे में चार की हालत गंभीर बनी हुई है.

विज्ञापन

अलीगढ़ः यूपी के अलीगढ़ में भीषण सड़क हादसा हो गया है. टप्पल एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बस की ईंटों से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ंत हो गई. जिसमें करीब 18 लोग घायल हो गए. घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है. जबकि कुछ घायलों की निजी अस्पताल में इलाज जारी है. हादसे में चार की हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है बस देर रात कानपुर से चली थी. ड्राइवर को नींद आ गई. जिससे बस अनियंत्रित हो गई और ट्रैक्टर से जा भिड़ा.

अलीगढ़ यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसा

देर रात कानपुर से दिल्ली जाने के लिए किदवई नगर डिपो की बस चली थी. जिसमें करीब 24 से अधिक यात्री सवार थे. इसमें अधिकतर यात्रियों को कानपुर से नोएडा, दिल्ली जाना था. वहीं अलीगढ़ के यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंचने पर ईंटों से भरे ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई. बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर को नींद आ गई और ट्रैक्टर से जा भिड़ी. घटना में 18 लोग घायल हो गए. जिसमें चार की हालत गंभीर है. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टप्पल पहुंचाया. वहीं कुछ घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा

कानपुर के किदवई नगर डिपो बस में बैठी बिंदु ने बताया कि जोरदार टक्कर हुई. जिसके बाद बेहोश हो गई . कुछ पता ही नहीं चला, वहीं अस्पताल में भर्ती होने पर होश आया. बिजनौर जा रही पुष्पा ने बताया कि कानपुर में रात 10:30 बजे बस में बैठी थी. वहीं सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट हो गया. उन्होंने बताया कि ड्राइवर को नींद आने की वजह से एक्सीडेंट हुआ.

Also Read: अलीगढ में दो समुदायों के बीच तनाव, बड़ी संख्या में बल तैनात
घायलों को अस्पताल में किया गया रेफर

नोएडा जा रहे सुरेश ने बताया कि रोडवेज बस ट्रैक्टर में जा भिड़ी. जिससे कई लोग घायल हो गए. मौके पर पहुंचे एंबुलेंस 108 में तैनात राजेश कुमार ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे के 51 माइलस्टोन पर रोडवेज बस और ट्रैक्टर आपस में टकरा गए. जिसमें 18 लोग घायल हुए हैं. कुछ घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है. वहीं कुछ लोगों को अलीगढ़ शहर के अस्पतालों में रेफर किया गया है.

रिपोर्टः आलोक, अलीगढ़

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola