ePaper
Live Updates

विधानसभा चुनाव 2021 LIVE : ममता बनर्जी की शिकायत - मंदिर से लौटते वक्त किसी ने जोर से बंद किया गाड़ी का दरवाजा, पैर में लगी चोट

Updated at : 10 Mar 2021 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2021 LIVE : ममता बनर्जी की शिकायत - मंदिर से लौटते वक्त किसी ने जोर से बंद किया गाड़ी का दरवाजा, पैर में लगी चोट

CM Mamata Nomination Live updates |West Bengal Polls : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 Chief minister ममता बनर्जी ने नंदीग्राम विधानसभा सीट से पर्चा दाखिल कर दिया है. बीजेपी कैंडिडेट शुभेंदु अधिकारी भी रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया. वहीं वाममोर्चा ने मिनाक्षी मुखर्जी को कैंडिडेट बनाया है.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
6:41 PM. 10 Mar 216:41 PM. 10 Mar

ममता की शिकायत

नंदीग्राम में एक मंदिर से लौटते वक्त ममता बनर्जी के साथ धक्कामुक्की हुई है. टीएमसी सुप्रीमो ने यह आरोप लगाई है. ममता ने कहा कि मैं जब गाड़ी में बैठ रही थी, उस वक्त किसी ने जोर से दरवाजा बंद किया. ममता ने आगे कहा इससे उनके पैर में चोट लगी है.

6:41 PM. 10 Mar 216:41 PM. 10 Mar

बीजेपी की शिकायत

बीजेपी ने ममता बनर्जी के नंदीग्राम सीट पर नामांकन मामले में चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है. इंडिया टुडे के मुताबिक बीजेपी ने अपनी शिकायत में कहा है कि ममता के साथ जो पुलिसकर्मी थे, वे टीएमसी वर्कर जैसा व्यवहार कर रहे थे, इसलिए उनपर कार्रवाई की जाए.

6:00 PM. 10 Mar 216:00 PM. 10 Mar

वाममोर्चा ने बंगाल चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी

वाममोर्चा ने बंगाल चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. पार्टी ने मालदा सीट कांग्रेस को दी है, वहीं जंगीपारा सीट आईएसएफ के कोटे में गई है. वहीं माकपा ने नंदीग्राम से मिनाक्षी मुखर्जी (Minakshi Mukherjee dyfi) को टिकट दिया है.

6:00 PM. 10 Mar 216:00 PM. 10 Mar

संयुक्त मोर्चा ने नंदीग्राम सीट से मिनाक्षी मुखर्जी को उम्मीदवार बनाया

संयुक्त मोर्चा ने नंदीग्राम सीट से मिनाक्षी मुखर्जी को उम्मीदवार बनाया है. मिनाक्षी मुखर्जी के नाम का एलान वाममोर्चा के विमान बसु ने किया. नंदीग्राम सीट से तृणमूल कांग्रेस की ओर से सीएम ममता बनर्जी और बीजेपी से शुभेंदु अधिकारी कैंडिडेट है.

6:00 PM. 10 Mar 216:00 PM. 10 Mar

ममता ने कहा…

टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में एक लोक उत्सव कार्यक्रम में शामिल हुई. इस दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि नंदीग्राम इस बार दुनिया को रास्ता दिखाएगी.

6:00 PM. 10 Mar 216:00 PM. 10 Mar

टॉलीवुड एक्टर राजश्री राजवंशी बीजेपी में शामिल

टॉलीवुड एक्टर राजश्री राजवंशी और बोनी सेनगुप्ता आज बीजेपी में शामिल हुई. दोनों एक्टर को बीजेपी बंगाल अध्यक्ष दिलीप घोष ने पार्टी की सदस्यता दिलाई.

6:00 PM. 10 Mar 216:00 PM. 10 Mar

लेफ्ट फ्रंट का घोषणापत्र

अब से कुछ देर में लेफ्ट फ्रंट द्वारा घोषणापत्र जारी किया जाएगा. वाममोर्चा के विमान बोस घोषणा पत्र जारी करेंगे.

6:00 PM. 10 Mar 216:00 PM. 10 Mar

बोनी सेनगुप्ता बीजेपी में शामिल

एक्टर बोनी सेनगुप्ता आज बीजेपी में शामिल हो गये. गुप्ता के अलावा दक्षिण 24 परगना के जिलापरिषद सदस्य भाजपा में शामिल हुए. इन दोनों को बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने शामिल कराया.

6:00 PM. 10 Mar 216:00 PM. 10 Mar

बच्चू हांसदा आज बीजेपी में शामिल

ममता बनर्जी की सरकार में मंत्री रहे बच्चू हांसदा आज बीजेपी में शामिल हो गए. हांसदा को बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने सदस्यता दिलाई. इस दौरान तेहट्टा के विधायक गौरीशंकर दत्त भी अपने बेटे के साथ भाजपा में शामिल हो गए.

6:00 PM. 10 Mar 216:00 PM. 10 Mar

काली मंदिर पहुंची ममता

हल्दिया में ममता बनर्जी ने आज नंदीग्राम सीट से नामांकन दाखिल करने के बाद काली मंदिर पहुंची. वहीं ममता के नामांकन के बाद बीजेपी कैंडिडेट शुभेंदु अधिकारी ने हमला बोला है. शुभेंदु ने कहा कि टीएमसी सुप्रिमों मिलावटी हिंदू है.

2:44 PM. 10 Mar 212:44 PM. 10 Mar

लोगों के आग्रह पर नंदीग्राम में ठहरेंगी ममता

ममता बनर्जी ने कहा कि नंदीग्राम के लोगों के आग्रह पर आज वह हल्दिया से नंदीग्राम जायेंगी. कल वहां से कोलकाता चली जायेंगी.

2:44 PM. 10 Mar 212:44 PM. 10 Mar

आज नंदीग्राम में रहेंगी ममता, कल लौटेंगी कोलकाता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बुधवार को हल्दिया से नंदीग्राम जायेंगी. रात में वहीं विश्राम करेंगी और गुरुवार को वह कोलकाता लौट जायेंगी.

2:44 PM. 10 Mar 212:44 PM. 10 Mar

शेख सूफियान को ममता ने बनाया अपना इलेक्शन एजेंट

ममता बनर्जी ने घोषणा की कि उन्होंने शेख सूफियान को अपना चुनाव एजेंट बनाया है.

2:44 PM. 10 Mar 212:44 PM. 10 Mar

शहीद की बेटी समेत 4 लोग बने ममता के प्रस्ताव

ममता बनर्जी ने संवाददाताओं को बताया कि नंदीग्राम आंदोलन में मारे गये शहीद की बेटी समेत 4 लोग उनके प्रस्तावक बने.

2:44 PM. 10 Mar 212:44 PM. 10 Mar

कृषि आंदोलन का केंद्र है नंदीग्राम

ममता बनर्जी ने कहा कि नंदीग्राम कृषि आंदोलन का केंद्र है. काफी समय से चाहती थी कि सिंगूर या नंदीग्राम से लड़ूं. पिछले दिनों मैं यहां आयी थी, तब यहां कोई विधायक नहीं था. यहां का विधायक इस्तीफा दे चुका था. मैंने लोगों से पूछा कि क्या मैं यहां से चुनाव लड़ूं. लोगों ने मुझे इसकी आज्ञा दी और मैं नंदीग्राम से चुनाव लड़ने आ गयी.

2:44 PM. 10 Mar 212:44 PM. 10 Mar

हिंदी, अंग्रेजी और बांग्ला में बोलीं ममता बनर्जी

नॉमिनेशन करने के बाद ममता बनर्जी ने हिंदी में बोलना शुरू किया. हिंदी में अपनी बात कहते-कहते वह अंग्रेजी में बोलने लगीं और इसके थोड़ी देर बाद बांग्ला में बातें करने लगीं. अंत में उन्होंने कहा कि नंदीग्राम की जनता उनके साथ है. वह जीत रही हैं. नंदीग्राम के आसपास और पूर्वी मेदिनीपुर की सभी सीटों पर भी उनकी जीत हो, ऐसी वह प्रार्थना करती हैं.

2:44 PM. 10 Mar 212:44 PM. 10 Mar

गली-गली में प्रचार कर रहीं सायोनी घोष

आसनसोल दक्षिण विधानसभा सीट से टीएमसी की उम्मीदवार सायोनी घोष गली-गली घूमकर चुनाव प्रचार कर रही हैं. बुधवार को वार्ड संख्या 106 के हीरापुर ग्राम इलाके में प्रचार शुरू किया. इससे पहले हीरापुर काली मंदिर में पूजा-अर्चना की. फिर आम बगान, धर्मतल्ला, दक्षिण पाड़ा समेत कई इलाकों में चुनाव प्रचार किया.

2:44 PM. 10 Mar 212:44 PM. 10 Mar

नंदीग्राम में शुभेंदु ने चलाया प्रचार अभियान

पूर्वी मेदिनीपुर के नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हल्दिया के एसडीओ कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया, तो इसी क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने प्रचार अभियान चलाया. उन्होंने नंदीग्राम के टेंगुआ से जानकीनाथ मंदिर तक प्रचार किया. 12 मार्च को शुभेंदु हल्दिया में नामांकन करेंगे.

2:44 PM. 10 Mar 212:44 PM. 10 Mar

हल्दिया में रोड शो के बाद ममता ने दाखिल किया नामांकन

ममता बनर्जी ने नंदीग्राम विधानसभा सीट से पर्चा दाखिल कर दिया है. हल्दिया के मंजूश्री मोड़ से एसडीओ ऑफिस तक पदयात्रा के बाद ममता ने अपना परचा दाखिल किया.

1:48 PM. 10 Mar 211:48 PM. 10 Mar

नये डीजीपी नीरजनयन से मिले एडीजी जगमोहन

विधानसभा चुनाव 2021 LIVE : ममता बनर्जी की शिकायत - मंदिर से लौटते वक्त किसी ने जोर से बंद किया गाड़ी का दरवाजा, पैर में लगी चोट

पश्चिम बंगाल के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) जगमोहन ने बुधवार को नये डीजीपी नीरजनयन से मुलाकात की. चुनाव आयोग ने वीरेंद्र की जगह नीरजनयन को बंगाल का नया डीजीपी नियुक्त किया है. पिछले दिनों आयोग ने ही एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) जगमोहन की नियुक्ति की थी.

1:48 PM. 10 Mar 211:48 PM. 10 Mar

बंगाल के नये डीजीपी ने चार्ज लिया

विधानसभा चुनाव 2021 LIVE : ममता बनर्जी की शिकायत - मंदिर से लौटते वक्त किसी ने जोर से बंद किया गाड़ी का दरवाजा, पैर में लगी चोट

पश्चिम बंगाल के नये डीजीपी नीरजनयन पांडेय ने बुधवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया. चुनाव आयोग ने मंगलवार की रात को डीजीपी वीरेंद्र को हटाकर उनकी जगह नीरजनयन को नया डीजीपी नियुक्त करने का आदेश मुख्य सचिव को दिया था.

9:34 AM. 10 Mar 219:34 AM. 10 Mar

बीजेपी की तीसरी सूची

बंगाल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आज बीजेपी उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर सकती है. बंगाल में बीजेपी ने अब तक 58 कैंडिडेट घोषित कर दिए हैं.

11:05 AM. 10 Mar 2111:05 AM. 10 Mar

शुभेंदु मैदान में

नंदीग्राम में जहां एक ओर आज ममता बनर्जी नामांकन दाखिल करेंगी. वहीं दूसरी ओर बीजेपी कैंडिडेट शुभेंदु अधिकारी आज रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन करेंगे. बता दें कि बंगाल में नंदीग्राम सीट पर सीएम ममता के खिलाफ उनके ही करीबी शुभेंदु अधिकारी को बीजेपी ने उतारा है.

8:06 AM. 10 Mar 218:06 AM. 10 Mar

नंदीग्राम में बोलीं ममता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में एक बार फिर ‘ खेला होबे, खेला होबे ‘… का नारा दिया. उन्होंने मंगलवार को नंदीग्राम में एक सभा के दौरान लोगों से भी पूछा, 1 अप्रैल को नंदीग्राम में खेला होबे… खेला होबे… उन्होंने आगे कहा कि एक अप्रैल को नंदीग्राम में खेल होगा और यहां की जनता भाजपा को ‘अप्रैल फूल’ बनायेगी. इसके साथ ही अपने दो दिवसीय नंदीग्राम दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने चंडी पाठ किया और शिव की भी स्तुति की. 11 मार्च को शिवरात्रि के अवसर पर शिव की पूजा कर कोलकाता जायेंगी और उसी दिन चुनावी घोषणा पत्र जारी करेंगी.

11:05 AM. 10 Mar 2111:05 AM. 10 Mar

नंदीग्राम सीट से चुनावी पर्चा दाखिल करेगी ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की चुनावी घमासान के बीच आज टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट से चुनावी पर्चा दाखिल करेगी. ममता बनर्जी पहली बार नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ रही है. इससे पहले, ममता बनर्जी ने मंच से नामांकन दाखिल करने के लिए लोगों से अनुमति भी मांगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola