ePaper

Mamata Banerjee : विधानसभा में ममता बनर्जी ने कहा, संदेशखाली मामले के पीछे आरएसएस का हाथ

Updated at : 15 Feb 2024 3:04 PM (IST)
विज्ञापन
Mamata Banerjee : विधानसभा में ममता बनर्जी ने कहा, संदेशखाली मामले के पीछे आरएसएस का हाथ

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संदेशखाली की घटना पर विधानसभा में कहा कि मैंने कभी किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया और न ही होने दूंगी. हम संदेशखाली में स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, गलत काम में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कहा था कि संदेशखाली में अशांति फैलाने के आरोप में गिरफ्तारियां की जा रही हैं. आगे और गिरफ्तारियां होंगी. सीएम ममता बनर्जी ने गुरुवार को विधानसभा में खड़े होकर संदेशखाली पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. ममता बनर्जी ने विधानसभा में कहा, ईडी शाहजहां को निशाना बनाकर संदेशखाली में दाखिल हुई. उसमें गड़बड़ी कर अल्पसंख्यकों और आदिवासियों के बीच परेशानी पैदा की जा रही है. आरएसएस का आधार वहां है. संदेशखाली पहले से ही दंगाग्रस्त क्षेत्र है. वहां पर लोग मास्क पहने जा रहे हैं और दंगा कर रहे हैं. संदेशखाली में बाहरी लोग इतना शोर मचा रखा है. संदेशखाली में जो हो रहा है उसके पीछे आरएसएस का हाथ है.

संदेशखाली की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा में कहा कि हम संदेशखाली में स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, गलत काम में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. संदेशखाली में राज्य महिला आयोग को भेजा, पुलिस दल बनाकर 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संदेशखाली की घटना पर विधानसभा में कहा कि मैंने कभी किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया और न ही होने दूंगी.

Also Read: Mamata Banerjee : ममता बनर्जी 21 को पंजाब दौरे पर जायेंगी, पंजाब व दिल्ली के मुख्यमंत्री के साथ करेंगी बैठक
संदेशखाली में अशांति फैलाने के लिए रची जा रही है साजिश

ममता बनर्जी ने कहा, संदेशखाली में अशांति फैलाने के लिए एक भयानक साजिश रची जा रही है और राज्य सरकार ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सभी आवश्यक कार्रवाई की है. लगातार संदेशखाली में विरोध प्रदर्शन जारी रहा, बड़ी संख्या में महिलाएं सड़कों पर उतर आईं और तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख और उनके सहयोगियों की गिरफ्तारी की मांग कर रही है. शाहजहां शेख और उनके साथियों के खिलाफ आरोप हैं कि वे जबरन जमीन पर कब्जा करते हैं और महिलाओं का यौन उत्पीड़न करते हैं.

Also Read: संदेशखाली हिंसा को लेकर स्मृति ईरानी ने ममता सरकार को घेरा कहा, आखिर बंगाल में महिलाओं क्यों नहीं सुरक्षित

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola