ePaper

कोरोना संकट में पीएम नरेंद्र मोदी से बोले सीएम हेमंत सोरेन, केन्द्र सरकार के हर फैसले के हैं साथ

Updated at : 12 May 2020 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
कोरोना संकट में पीएम नरेंद्र मोदी से बोले सीएम हेमंत सोरेन, केन्द्र सरकार के हर फैसले के हैं साथ

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी सरकार कोरोना वायरस के इस संकट काल में केन्द्र के हर फैसले के साथ है तथा वह केन्द्र के हर परामर्श का अक्षरशः पालन करती आ रही है. उन्होंने प्रधानमंत्री से मनरेगा में दी जाने वाली मजदूरी बढ़ाने और श्रमिकों को दिये जाने वाले कार्यदिवस बढ़ाने की भी अपील की. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री से देश के सभी मुख्यमंत्रियों के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान यह बात कही.

जीवन और आजीविका दोनों को देनी होगी प्राथमिकता

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड राज्य कोरोना के इस संकट काल में केन्द्र सरकार के हर फैसले के साथ है, लेकिन उनका अनुरोध है कि मनरेगा में श्रमिकों को दी जाने वाली राशि को पचास प्रतिशत बढ़ा दी जाये और एक वर्ष में श्रमिकों को दिये जाने वाले अधिकतम कार्यदिवसों में भी कम से कम पचास प्रतिशत की वृद्धि कर दी जाये. समाचार एजेंसी भाषा के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कोरोना महामारी से निपटने को लेकर राज्य सरकार द्वारा की जा रही पहल से प्रधानमंत्री को अवगत कराया और कहा कि कोरोना संकट और लॉकडाउन को लेकर केंद्र सरकार द्वारा जो परामर्श जारी किए जाते रहे हैं, उसका झारखंड सरकार अक्षरशः पालन करती आ रही है और आगे भी केंद्र जो निर्णय लेगा, उसका भी राज्य सरकार पालन करेगी. श्री सोरेन ने कहा कि आज की स्थिति में जीवन और आजीविका दोनों को प्राथमिकता देनी होगी.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola