ePaper

PHOTOS: साहिबगंज में सीएम हेमंत सोरेन ने भरी हुंकार, कहा- राज्य के नौजवान चिंता न करें, सरकार है आपके साथ

Updated at : 05 Sep 2023 8:51 PM (IST)
विज्ञापन
PHOTOS: साहिबगंज में सीएम हेमंत सोरेन ने भरी हुंकार, कहा- राज्य के नौजवान चिंता न करें, सरकार है आपके साथ

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को साहिबगंज के पतना में जिले वासियों को करोड़ों की साैगात दी. इस दौरान 592 लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया. समारोह को संबोधित करते हुए राज्य के युवाओं को रोजगार के लिए चिंता नहीं करने की बात कही. कहा कि राज्य सरकार आपके साथ है.

विज्ञापन
undefined

सीएम हेमंत सोरेन ने साहिबगंज में करोड़ों की दी सौगात

Jharkhand news: दो दिवसीय संताल परगना के दौरे पर आये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को साहिबगंज पहुंचे. पतना प्रखंड स्थित कुंवरपुर फुटबॉल मैदान में आयोजित विकास मेला सह परिसंपत्ति वितरण समारोह को संबोधित करते हुए सीएम ने राज्य के नौजवानों को चिंता नहीं करने की बात कही. कहा कि रोजगार की चिंता न करें नौजवान. राज्य सरकार प्रदेश में नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराने के प्रति गंभीर है.

undefined

राज्य में कई जनकल्याणकारी योजनाओं का हुआ शुभारंभ

सीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य में कई जनकल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया है. आप सभी को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के लिए राज्य में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत हुई. अब राज्य, जिला एवं प्रखंड स्तर के पदाधिकारी आपके प्रखंड, पंचायत एवं गांवों में कैंप लगाकर आपकी समस्याओं का निदान कर रहे हैं. आपकी सरकार आपके द्वार के तहत लाखों की संख्या में आवेदन मिले. राज्य में पहली बार सरकार आपके घर-घर, पंचायत-पंचायत पहुंचकर आपकी समस्याओं को सुना एवं उसका निष्पादन किया.

undefined

पेंशन के लिए ब्लॉक का नहीं काटना पड़ता चक्कर

उन्होंने कहा कि कुछ साल पहले पेंशन के लिए हमारे बुजुर्ग ब्लॉक के चक्कर काटा करता थे. आज राज्य में कोई भी बुजुर्ग, विधवा, दिव्यांग पेंशन से अछूता नहीं है. हमारी सरकार ने ठोस कदम उठते हुए जनहित में कई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया. आप इन योजनाओं से जुड़ें और अपने आप को स्वावलंबी बनाने के साथ राज्य के विकास में योगदान दें.

undefined

कम बारिश के कारण धान की बुआई पर पड़ा असर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और कम बारिश के कारण इस वर्ष भी धान की बुआई पर असर पड़ा है. लेकिन, राज्य के किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है. सरकार आपके साथ सदैव खड़ी है. सरकार ने खेती-बारी से संबंधित कई योजनाओं का शुभारंभ किया है, ताकि किसानों को ऐसी विपरीत परिस्थितियों में ज्यादा से ज्यादा राहत मिल सके.

undefined

प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों में पढ़ाई की व्यवस्था

मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत आप पशु पालकर आय अर्जित कर सकते हैं. राज्य में शिक्षा व्यवस्था में दिन-प्रतिदिन सुधार लाने का प्रयास जारी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमारी सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में प्राइवेट स्कूल के अनुरूप शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध करा रही है. प्रदेश के छात्र-छात्रा आज उत्कृष्ट विद्यालय में उच्च स्तरीय शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं.

undefined

राज्य के नौजवान चिंता न करे, सरकार आपके साथ

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के नौजवान रोजगार को लेकर चिंता न करें. सरकार आपके लिए रोजगार सृजन से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं बनाई है. आप शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करना चाहते हैं, तो आप इंजीनियर, डॉक्टर, अधिकारी, पत्रकार बनें. अगर आप स्वरोजगार करने के इच्छुक है, तो मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत सरकार आपको अनुदान आधारित लोन उपलब्ध करा रही है. आप इस योजना का लाभ उठाएं.

undefined

हर वर्ग, हर तबके के लिए चल रही योजनाएं

उन्होंने कहा कि सर्वजन पेंशन योजना के तहत सभी बुजुर्गों, दिव्यांगों और विधवाओं को पेंशन मिल रहा है. किसानों और पशुपालकों के लिए मुख्यमंत्री पशुधन योजना चलायी जा रही है. पढ़ने वाली बच्चियों के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना और विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए मरङ गोमके छात्रवृत्ति योजना चल रही है. आप सभी इसका भरपूर फायदा उठाएं एवं अपने बच्चियों को साक्षर बनाएं.

undefined

सरकार का शिक्षा पर विशेष फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का शिक्षा पर विशेष फोकस है. शिक्षा की बेहतरी के क्षेत्र में सरकार ने कई अहम कदम उठाए हैं. आज निजी विद्यालयों से भी बेहतर शिक्षा सरकारी विद्यालय में दी जा रही है. उत्कृष्ट विद्यालय इसका उदाहरण है. यहां के शिक्षकों को आईआईएम से प्रशिक्षण दिलाया गया है, ताकि वे आधुनिक एवं गुणवत्ता युक्त शिक्षा राज्य के बच्चों को दे सके.

undefined

मुख्यमंत्री ने लाभुकों के बीच वितरण की परिसंपत्ति

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत 592 लाभुकों के बीच 4,80,58,992 रुपए की परिसंपत्ति का वितरण किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 107 सखी मंडलों को बैंक लिंकेज के तहत 2 करोड़ 58 लाख रुपये और 424 सखी मंडलों को सामुदायिक निवेश निधि के तहत एक करोड़ 42 लाख रुपए की राशि सौंपी. इसके अलावा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, अंबेडकर आवास योजना समेत कई योजनाओं का लाभ लाभुकों को प्रदान किया. इस मौके पर आयुक्त (संताल परगना प्रमंडल) लालचंद डाडेल, डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल, उपायुक्त रामनिवास यादव, उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार, पुलिस अधीक्षक नौशाद आलम समेत जिला प्रशासन के अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे.

विज्ञापन
Samir Ranjan

लेखक के बारे में

By Samir Ranjan

Senior Journalist with more than 20 years of reporting and desk work experience in print, tv and digital media

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola