ePaper

सिगरेट पीने वालों को संक्रमण का खतरा ज्यादा

Updated at : 31 May 2020 5:14 AM (IST)
विज्ञापन
सिगरेट पीने वालों को संक्रमण का खतरा ज्यादा

आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस है. इस नाते हम सभी की यह जिम्मेवारी बनती है कि हम इसके दुष्प्रभावों के बारे में जाने और दूसरों को भी जागरूक करें. सिगरेट तंबाकू उत्पाद का ही एक रूप है. अगर आप भी सिगरेट पीते हैं तो इसे फौरन बंद कर दीजिए. यह ऐसे तो हमारे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है ही कोरोना के संक्रमण काल में आपकी यह आदत और भी भयावह हो सकती है.

विज्ञापन

हाजीपुर : आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस है. इस नाते हम सभी की यह जिम्मेवारी बनती है कि हम इसके दुष्प्रभावों के बारे में जाने और दूसरों को भी जागरूक करें. सिगरेट तंबाकू उत्पाद का ही एक रूप है. अगर आप भी सिगरेट पीते हैं तो इसे फौरन बंद कर दीजिए. यह ऐसे तो हमारे स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है ही कोरोना के संक्रमण काल में आपकी यह आदत और भी भयावह हो सकती है.

इसे लेकर डब्ल्यूएचओ ने एक अलर्ट पोस्टर भी जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि धूम्रपान न करने वालों की तुलना में धूम्रपान करने वालों में वायरस के फेफड़ों में प्रवेश करने का खतरा और बढ़ जाता है. इसके साथ ही यह पोस्टर उन खबरों का भी खंडन करती है जिसमें यह कहा गया है कि तंबाकू के प्रयोग से कोरोना का खतरा कम होता है तथा निकोटीन का इस्तेमाल कोरोना के इलाज के लिए किया जा सकता है.

वायरस के प्रवेश का खतरा ज्यादाधूम्रपान पहले से ही सर्दी, इन्फलूएंजा, निमोनिया और तपेदिक सहित अन्य श्वसन संक्रमण के लिए एक जोखित कारक के रूप में जाना जाता है. तंबाकू का उपयोग श्वसन तंत्र पर प्रभावी असर डालता है. इस कारण ऑक्सीजन और कार्बनडाइक्साइट छोड़ने की क्षमता घट जाती है और बलगम का निर्माण होता है. वहीं कोविड 19 वायरस भी मुख्य रूप से श्वसन तंत्र को ही प्रभावित करता है.

इस वजह से इसके संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है. हुक्का भी फैला सकता है संक्रमणवाटरपाइप या हुक्के का इस्तेमाल ज्यादातर समूह में होता है. वहीं इसके अलावा यह एक व्यक्ति से दूसरे के हाथ में जाता है और एक ही मुंह के माध्यम से इसे सभी पीते हैं. ऐसे में हुक्के के माध्यम से पीने वाला आदमी माइक्रो आर्गनिज्म से प्रभावित हो जाता है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है.

आपके धूम्रपान से परिवार को हानिधूम्रपान न केवल धूम्रपान करने वाले को प्रभावित करता है बल्कि उसके सहयोगियों, मित्रों और परिवार के सदस्यों को नुकसान पहुंचाता है. सेकेंड हैंड स्मोकर यानी धूम्रपान करने वालों के साथ रहने वाला भी धूम्रमान करने वाले जितना ही प्रभावित होता है. वहीं महिलाओं में इसके सेवन से मृत प्रसव और नवजात की शीघ्र मृत्यु भी हो सकती है. जन्म के समय शिशुओं का वजन भी कम हो सकता है.

ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे-2 के अनुसार – बिहार में 25.9% लोग किसी न किसी प्रकार के तंबाकू उत्पाद का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें 20.8 प्रतिशत लोग स्मोकलेस तम्बाकू का इस्तेमाल करते हैं (जैसे खैनी, गुटखा एवं पान मसाला).- बिहार में 15 से 17 साल की आयु के बीच 24 प्रतिशत लोग तंबाकू इस्तेमाल शुरू कर देते हैं. – देश में 28.6 प्रतिशत लोग किसी न किसी प्रकार के तंबाकू उत्पाद का इस्तेमाल करते हैं. – देश में 42.4 प्रतिशत पुरुष एवं 14.2 प्रतिशत महिलाएं तंबाकू उत्पादों का इस्तेमाल करती हैं. – देश में 12.2 प्रतिशत लोग 15 साल की आयु से पूर्व ही तंबाकू उत्पादों का इस्तेमाल शुरू कर देते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola