ePaper

शीतलकुची फायरिंग मामले में आयोग से ये जानकारियां मांगेगी बंगाल सीआइडी

Updated at : 16 Jun 2021 5:44 PM (IST)
विज्ञापन
शीतलकुची फायरिंग मामले में आयोग से ये जानकारियां मांगेगी बंगाल सीआइडी

शीतलकुची में चार लोगों की मौत हो गयी थी. ममता बनर्जी की सरकार ने इसकी सीआइडी जांच के आदेश दिये थे.

विज्ञापन

कोलकाताः पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिला में केंद्रीय बल के जवानों की ओर से की गयी फायरिंग में चार लोगों की मौत की जांच कर रही अपराध अनुसंधान विभाग (सीआइडी) अब चुनाव आयोग से जवाब मांगेगी. सीआइडी के सूत्रों ने यह जानकारी दी है.

बंगाल चुनाव 2021 के चौथे चरण में 10 अप्रैल को उत्तर बंगाल के कूचबिहार जिला अंतर्गत शीतलकुची विधानसभा सीट पर मतदान के दौरान 126 नंबर बूथ पर केंद्रीय बल के जवानों को फायरिंग करनी पड़ी थी. इसमें चार लोगों की मौत हो गयी थी. ममता बनर्जी की सरकार ने इसकी सीआइडी जांच के आदेश दिये थे.

सीआइडी इसी मामले की जांच में जुटी है. फायरिंग में चार गांव वालों की मौत के बारे में जमकर राजनीति हुई थी. ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्रत्री अमित शाह के इशारे पर केंद्रीय बलों के जवानों द्वारा चार लोगों की हत्या का मामला करार दिया था. वहीं, कूचबिहार के तत्कालीन एसपी ने कहा था कि लोग हिंसक हो रहे थे, केंद्रीय बल के जवानों से हथियार छीनने की कोशिश की गयी, तो उन्होंने आत्मरक्षा में गोली चलायी.

Also Read: शीतलकुची फायरिंग मामले में कूचबिहार के निलंबित एसपी देवाशीष धर को सीआइडी ने भेजा समन

यह रिपोर्ट देने वाले कूचबिहार के तत्कालीन एसपी देवाशीष धर अब सस्पेंड हैं. सीआइडी ने उन्हें 18 जून को पूछताछ के लिए बुलाया है. मामले की जांच कर रही सीआइडी की टीम जल्द राज्य चुनाव आयोग को पत्र भेजकर कुछ जानकारियां मांगेगी.

सीआइडी सूत्रों का कहना है कि जवानों को चुनावी ड्यूटी में आपातकालीन स्थिति में फायरिंग करने की कोई भी लिखित अनुमति दी गयी थी या नहीं, इस बारे में पत्र के जरिये जानकारी मांगी जायेगी. आयोग से जानकारी मिलने के बाद सीआइडी आगे की कार्रवाई करेगी.

Also Read: चौथे चरण की वोटिंग के दौरान शीतलकुची में हुई फायरिंग की जांच तेज, घटनास्थल पर CID टीम ने किया सीन रिक्रिएशन

सीआइडी द्वारा गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआइटी) के सदस्य यह जानना चाहते हैं कि फायरिंग किसके निर्देश पर की गयी थी. सीआइडी सूत्रों का कहना है कि जवाब मिलने से उन्हें जांच में और मदद मिलेगी.

18 जून को भवानी भवन में हाजिर होंगे देवाशीष धर

इस मामले में कूचबिहार जिला के पूर्व एसपी देवाशीष धर का बयान लेने के लिए उन्हें कोलकाता के भवानी भवन स्थित सीआइडी मुख्यालय बुलाया गया है. 18 जून को सुबह 11:30 बजे उनका बयान लिया जायेगा. सीआइडी सूत्र बताते हैं कि उनसे पूछताछ में कई अहम तथ्य मिलेंगे, जो जांच में काफी महत्वपूर्ण होंगे.

Also Read: ममता बनर्जी से तनातनी के बीच राज्यपाल जगदीप धनखड़ आज शीतलकुची में, टीएमसी चीफ की भौंहें तनीं

Posted By: Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola