चूरमा के शौकीन नीरज चोपड़ा को लगी नॉन-वेज की लत, विदेश में ट्रेनिंग पर किया बड़ा खुलासा

New Delhi: Athlete and brand ambassador of Optimum Nutrition Neeraj Chopra speaks during a press meet, in New Delhi, Tuesday, Oct. 31, 2023. (PTI Photo/Vijay Verma)(PTI10_31_2023_000144A)
भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने कहा कि उनका सर्वश्रेष्ठ आना अब भी बाकी है. उनका लक्ष्य 90 मीटर तक भाला फेंकना है. इसके साथ ही उन्होंने एक और खुलासा किया. उन्होंने कहा कि विदेश में ट्रेनिंग के दौरान उन्हें नॉनवेज खाना पड़ता है.

स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को पिछले कुछ वर्षों में विदेश में ट्रेनिंग के कारण अपने आहार में मांसाहारी भोजन शामिल करने के लिए बाध्य होना पड़ा क्योंकि विदेशों में शाकाहारी भोजन आसानी से उपलब्ध नहीं था.

चोपड़ा को चाय पीने का भी शौक है जबकि हरियाणवी व्यंजन चूरमा भी उन्हें पसंद है. चोपड़ा ने मंगलवार को कहा कि मुझे अहसास हुआ कि विदेश में ट्रेनिंग के दौरान मुझे यह (मांसाहारी भोजन) खाने की जरूरत है.

चोपड़ा ने कहा कि आपको भारत में बहुत सारा शाकाहारी भोजन मिलता है लेकिन देश के बाहर नहीं. देश के बाहर प्रशिक्षण के दौरान आपको अधिकतर सप्लीमेंट लेने होते हैं.

इस 25 वर्षीय ओलंपिक और विश्व चैंपियन ने कहा, ‘सप्लीमेंट (एक एथलीट के) पोषण की जरूरतों को पूरा करते हैं लेकिन प्राकृतिक आहार भी बहुत महत्वपूर्ण हैं. इसलिए मैंने मांसाहारी भोजन लेना शुरू कर दिया.’

अपने एक विदेशी प्रशिक्षण को याद करते हुए उन्होंने कहा, ‘यह तब की बात है जब मैं पोलैंड में प्रशिक्षण ले रहा था. मुझे चावल, पत्तेदार सब्जियां आदि मिलती थीं. आप कह सकते हैं कि यह वैसा ही था जैसा गांवों में भैंसें खाती हैं.’

चोपड़ा ने कहा कि वह सादा खाना पसंद करते हैं और इस बात का ध्यान रख रहे हैं कि वजन नहीं बढ़े जैसा कि तोक्यो ओलंपिक की जीत के बाद हुआ था. उन्होंने कहा, ‘मुझे सादा भोजन पसंद है जैसे वेज बिरयानी, दाल चावल, दही या रायता, रोटी, पनीर आदि. मैं भारत में रहते हुए अधिकतर शाकाहारी भोजन खाता हूं.’

चोपड़ा ने कहा, ‘मुझे चाय पीना पसंद है लेकिन जब मैं विदेश में ट्रेनिंग करता हूं तो मुझे पांच-छह महीने तक चाय नहीं मिलती इसलिए मैं भारत में घर पर चाय पीता हूं और भारत में रहते हुए इसका कोटा पूरा करता हूं.’

चोपड़ा ने कहा कि उन्हें चूरमा पसंद है. उन्होंने कहा, ‘मैं थोड़ी मिठाइयां खा सकता हूं क्योंकि अभी खाली समय है. मैं पूरे साल (ट्रेनिंग के दौरान) मिठाइयां नहीं खाता. लेकिन चूरमे में देसी घी होता है और इसलिए जब आप उचित कसरत कर रहे हों तो आप इसे खा सकते हैं, अन्यथा नहीं.’
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




