Varanasi News: मुख्य सचिव और डीजीपी पहुंचे वाराणसी, कानून-व्यवस्था और वैक्सीनेशन कार्यक्रम की समीक्षा की

Updated at : 09 Jan 2022 7:43 PM (IST)
विज्ञापन
Varanasi News: मुख्य सचिव और डीजीपी पहुंचे वाराणसी, कानून-व्यवस्था और वैक्सीनेशन कार्यक्रम की समीक्षा की

Varanasi News: मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र और डीजीपी मुकुल गोयल अपने एकदिवसीय दौरे पर रविवार को वाराणासी पहुंचे. यहां उन्होंने कानून व्यवस्था के साथ ही कोविड की तीसरे लहर से निपटने एवं वैक्सीनेशन कार्यक्रम की समीक्षा की.

विज्ञापन
undefined

Varanasi News: मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र और डीजीपी मुकुल गोयल अपने एकदिवसीय दौरे पर रविवार को वाराणासी पहुंचे. यहां उन्होंने कानून व्यवस्था के साथ ही कोविड की तीसरे लहर से निपटने एवं वैक्सीनेशन कार्यक्रम की समीक्षा की.

undefined

प्रदेश के दोनों उच्चाधिकारियों ने सबसे पहले श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा का दर्शन-पूजन किया. दर्शन पूजन करने के पश्चात उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था और उनके आवागमन की जानकारी ली.

undefined

वाराणासी निरीक्षण के लिए पहुंचे मुख्य सचिव और डीजीपी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा का दर्शन-पूजन किया. दर्शन पूजन करने के पश्चात उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था और उनके आवागमन की जानकारी लेते हुए विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा का रिवाइज प्लान बनाए जाने की बात कही. इसके लिए पुलिस-प्रशासन और मंदिर प्रशासन को एक साथ मिलकर एक व्यवस्थित रूपरेखा तैयार करने के लिए कहा, जिससे कि श्रद्धालुओं को आने-जाने में किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो.

undefined

मुख्य सचिव और डीजीपी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के पश्चात निरीक्षण करते हुए कहा कि संडे के स्पेशल ड्राई कैंप का प्रचार कराया जाना अब जरूरी है. पहले के सुरक्षा प्लान में अब बदलाव की आवश्यकता है. इसलिए सभी सुरक्षा एजेंसियों को शामिल करते हुए एक नया रिवाइज प्लान तैयार करने और उसका पालन कराने की आवश्यकता है.

undefined

उत्तर प्रदेश के मुख्य मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि पहले विश्वनाथ मंदिर आने के लिए काफी संकरी गलियां हुआ करती थीं. आज यह परिसर काफी बड़ा हो गया है. इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को भी उसी तरह व्यवस्थित किया जाना चाहिए. इसके लिए पुलिस-प्रशासन और मंदिर प्रशासन साथ मिलकर एक व्यवस्थित रूपरेखा तैयार करे, जिससे कि श्रद्धालुओं को आने-जाने में किसी प्रकार की कोई कठिनाई न हो.

undefined

डीजीपी ने कहा कि काशी विश्वनाथ मंदिर अब वृहद रूप ले चुका है. इसलिए इसके सुरक्षा प्लान में बदलाव किया जाना जरूरी है. इसके लिए सभी सुरक्षा एजेंसियों को मिलकर एक रिवाइज प्लान तैयार करना चाहिए.

undefined

दोनों अधिकारी यात्री सुविधा केंद्र गए और वहां मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा. वहां से लगने वाली लाइन और उसमें मिलने वाली सुविधाओं को यात्रियों के बीच जाकर देखा. शौचालय, पेयजल सहित टिकट और जूता-चप्पल रखने की व्यवस्थाओं को भी देखा. इसके पश्चात गेट नंबर 2 सरस्वती फाटक की तरफ गए यात्री सुविधा केंद्र द्वितीय में आवागमन की व्यवस्था की जांच की.

undefined

कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए दोनो अधिकारियों ने श्री शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान धीमी गति से हो रहे वैक्सीनेशन की वजह पूछी. सीएमएस को निर्देशित किया कि रविवार को 15 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए शुरू किए गए स्पेशल ड्राई कैंप का प्रचार-प्रसार करें ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोग वैक्सीनेशन के लिए आएं.

undefined

उन्होंने सीएमएस डॉ. प्रसन्न कुमार से पूछा कि प्रतिदिन कितने लोग वैक्सीनेशन के लिए आ रहे हैं. टीकाकरण केंद्र पर बैठी नर्स से वैक्सीनेशन के बारे में पूछा और यह भी जाना कि इस डेस्क पर कोविड की कौन सी वैक्सीन लग रही है. मुख्य सचिव ने कहा कि व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि जो लोग सप्ताह के बाकी दिन व्यस्त रहते हैं, वो रविवार को आकर टीका लगवाएं.

(फोटो रिपोर्ट- विपिन सिंह, वाराणसी)

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola