छत्तीसगढ़ में आज का मौसम : सूबे में इन जगहों पर गरज के साथ होगी बारिश, वज्रपात की भी है आशंका

दक्षिण-पूर्व में जो चक्रवात था, वह अब पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार तक पहुंच गया है. एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन तेलंगाना और उससे सटे इलाकों में भी है. एक दिन पहले एक ट्रफ दक्षिणी छत्तीसगढ़ से दक्षिणी कोंकण की ओर बढ़ रहा था, जो अब पूर्वी विदर्भ और दक्षिणी कोंकण की ओर बढ़ रहा है.
छत्तीसगढ़ में आज कई जगहों पर गरज के साथ बारिश होगी. बिजली चमकेंगे. वज्रपात होने की भी संभावना है. आखिर किन जगहों पर बारिश होगी और कहां-कहां होगा वज्रपात. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रायपुर ने यह जानकारी दी है. मौसम केंद्र ने कहा है कि दक्षिण-पूर्व में जो चक्रवात था, वह अब पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार तक पहुंच गया है. एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन तेलंगाना और उससे सटे इलाकों में भी है. एक दिन पहले एक ट्रफ दक्षिणी छत्तीसगढ़ से दक्षिणी कोंकण की ओर बढ़ रहा था, जो अब पूर्वी विदर्भ और दक्षिणी कोंकण की ओर बढ़ रहा है. मौसम केंद्र के मुताबिक, छत्तीसगढ़ और उससे सटे इलाके में जो साइक्लोनिक सर्कुलेशन था जो अब कमजोर पड़ चुका है. मौसम विभाग ने बताया है कि बुधवार (27 सितंबर) को छत्तीसगढ़ में एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए जो पूर्वानुमान जारी किया है, उसमें कहा है कि इस दौरान आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. शाम को या रात में एक-दो बार गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है.
48 घंटे के दौरान ऐसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम
अगर छत्तीसगढ़ के अगले 48 घंटों के मौसम की बात करें, तो आसमान में बादल छाए रहेंगे. शाम के वक्त या रात में एक-दो बार गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. अगर बात अगले 72 घंटों के मौसम की करें, तो मौसम साफ रहेगा. हालांकि, शाम में या रात के समय आंशिक बादल छाए रहेंगे. इस दौरान उच्चतम तापमान 34 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
Also Read: जेनरल बोगी में छत्तीसगढ़ के ‘सरकार’, राहुल गांधी के बगल में बैठी वो लड़की कौन थी?
29 सितंबर तक कई जगहों पर बारिश का अनुमान
मौसम विभाग के मुताबिक, 27, 28 और 29 सितंबर को कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है. 30 सितंबर, एक अक्टूबर और दो अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में अधिकांश जगहों पर वर्षा वर्षा होने की संभावना है. इस दौरान अधिकांश जगहों पर बादल गरजेंगे. मौसम केंद्र रायपुर ने यह भी कहा है कि आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री सेंटीग्रेड तक बढ़ सकता है. इसके बाद अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




