ePaper

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कल जारी होगी कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची, बोले सीएम भूपेश बघेल

Updated at : 14 Oct 2023 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कल जारी होगी कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची, बोले सीएम भूपेश बघेल

भूपेश बघेल से जब पूछा गया कि क्या सभी 90 उम्मीदवारों की घोषणा रविवार (15 अक्टूबर) को ही कर दी जाएगी, तो उन्होंने कहा- नहीं. यह पहली सूची होगी. दूसरे चरण के लिए एक और सूची बाद में जारी की जाएगी.

विज्ञापन

Chhattisgarh Election Congress Candidate List|सस्पेंस खत्म हो गया है. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट कल यानी नवरात्र के पहले दिन रविवार (15 अक्टूबर) को जारी हो जाएगी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार (14 अक्टूबर) को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अगले महीने होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली सूची रविवार को जारी की जाएगी. मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए आम आदमी पार्टी (आप) पर छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ‘बी’ टीम के रूप में काम करने और राज्य में सत्ताधारी दल कांग्रेस के वोटों में सेंध लगाने की कोशिश करने का आरोप लगाया. भूपेश बघेल ने कहा कि नौ दिवसीय नवरात्र उत्सव कल से शुरू होने जा रहा है. मैं सभी को अग्रिम शुभकामनाएं देता हूं. कल हमारी पार्टी के उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जाएगी.

15 अक्टूबर को आएगी कांग्रेस की पहली लिस्ट

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से जब पूछा गया कि क्या सभी 90 उम्मीदवारों की घोषणा रविवार (15 अक्टूबर) को ही कर दी जाएगी, तो उन्होंने कहा- नहीं. यह पहली सूची होगी. दूसरे चरण के लिए एक और सूची बाद में जारी की जाएगी. राजनांदगांव सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के खिलाफ पार्टी किसे अपना उम्मीदवार बनाएगी, इस बारे में पूछने पर भूपेश बघेल ने कहा कि उम्मीदवारों की सूची आने के बाद पार्टी अपनी रणनीति का खुलासा करती है. सूची जारी होने के बाद पता चलेगा कि रमन सिंह के खिलाफ कौन चुनाव लड़ेगा.

20 विधानसभा सीट पर सात नवंबर को होगी वोटिंग

पहले चरण में राज्य की 20 विधानसभा सीटों पर सात नवंबर को मतदान होगा. इनमें से 19 पर इस समय कांग्रेस का कब्जा है. बीजेपी के पास एक सीट (राजनांदगांव) है, जिसका प्रतिनिधित्व रमन सिंह कर रहे हैं. वर्ष 2018 में पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने राजनांदगांव से करुणा शुक्ला को मैदान में उतारा था, जो बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुईं थीं. इस चुनाव में शुक्ला, डॉ सिंह से 16,933 मतों के अंतर से हार गईं थीं. शुक्ला की वर्ष 2021 में मृत्यु हो गई.

Also Read: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : कांग्रेस उम्मीदवारों की ‘पहली लिस्ट’ पर सुशील आनंद शुक्ला ने क्या कहा?

छोटे दलों का फायदा उठाने में लगी है बीजेपी : भूपेश बघेल

बघेल से जब यह पूछा गया कि क्या बीजेपी चुनाव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) और छोटे दलों का फायदा उठाने की कोशिश कर रही है, तब उन्होंने कहा, ‘आपको ‘क्रोनोलॉजी’ को समझना होगा. एक ओर अमित जोगी अदालत में मामला दायर करते हैं, दूसरी ओर उन्हें सुरक्षा भी मिल जाती है. जेसीसी (जे) और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) का गठबंधन टूट गया है. बीएसपी ने अब गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) के साथ गठबंधन कर लिया है. बीएसपी अब बीजेपी की गोद में बैठी है.

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ में बीजेपी की बी टीम

आम आदमी पार्टी (आप) भी यहां ‘बी’ टीम है और कांग्रेस को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि पूरे प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के लोग समझदार हैं और वे चीजों पर बारीकी से नजर भी रख रहे हैं. आप केंद्र में विपक्षी इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (I.N.D.I.A.) गठबंधन में कांग्रेस की सहयोगी है.

Also Read: छत्तीसगढ़ चुनाव : कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची पर कुमारी शैलजा का बड़ा बयान, कहा- 75 सीटें जीतने का लक्ष्य

डॉ रमन सिंह पर भूपेश बघेल ने साधा निशाना

इतना ही नहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने डॉ रमन सिंह पर भी निशाना साधा. कहा कि यह बीजेपी नहीं, बल्कि रमन सिंह और उनकी टीम चुनाव लड़ रही है. पार्टी के टिकट बंटवारे में रमन सिंह की भूमिका नजर आ रही है. राज्य के लोग जागरूक हैं और वे उन लोगों के हाथों में सत्ता नहीं देंगे, जिन्होंने 15 वर्षों तक राज्य को लूटा है (वर्ष 2003 से वर्ष 2018 तक सिंह के नेतृत्व वाली सरकार थी).’

बीजेपी से ज्यादा महिलाओं को टिकट देगी कांग्रेस

इससे पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा था कि पिछली बार की तुलना में इस बार ज्यादा महिलाओं को टिकट मिल सकती है. उन्होंने कहा कि पिछली बार 13 महिलाओं को कांग्रेस पार्टी ने टिकट दिया था. इनमें से 10 महिलाएं जीतकर विधानसभा पहुंचीं थीं. उन्होंने कहा कि इस बार भी बीजेपी से ज्यादा महिलाओं को हम टिकट देंगे.

Also Read: PHOTOS: छत्तीसगढ़ पहुंची प्रियंका गांधी, सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस नेताओं ने ऐसे किया स्वागत

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola