PHOTOS: छत्तीसगढ़ पहुंची प्रियंका गांधी, सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस नेताओं ने ऐसे किया स्वागत

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी आज 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ पहुंचीं. यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत तमाम कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा की छत्तीसगढ़ यात्रा तस्वीरों में देखें.

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्तर के नेताओं का आना-जाना शुरू हो गया है. देश के अलग-अलग हिस्से से अलग-अलग दलों के नेता भी छत्तीसगढ़ आने लगे हैं. अपनी पार्टी के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने के लिए. इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के बाद अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ पहुंचीं हैं. आज भिलाई में उन्होंने महिला समृद्धि सम्मेलन में भाग लिया.

बृहस्पतिवार (21 सितंबर) को छत्तीसगढ़ पहुंचने पर सूबे के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रियंका गांधी का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया. एयरपोर्ट पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज समेत कई नेताओं ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया.
Also Read: VIDEO: छत्तीसगढ़ आकर झूठ बोल रहे प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्री, बोले कांग्रेस नेता आनंद शुक्ला
प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ आगमन पर सूबे के नेताओं में जबर्दस्त उत्साह देखा गया. प्रियंका ने भी सभी नेताओं से उनका हालचाल जाना. छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने ट्विटर पर प्रियंका गांधी को महिला सशक्तिकरण की मुखर आवाज बताया. एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने वालों में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव भी शामिल थे.

छत्तीसगढ़ में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. हालांकि, चुनाव की तारीखों का ऐलान अब तक निर्वाचन आयोग की ओर से नहीं किया गया है, लेकिन राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं हैं. सभी दलों के नेता अभी से प्रचार अभियान में जुट गए हैं. कांग्रेस ने परिवर्तन यात्रा रथ निकालने के साथ-साथ 21 उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी है.

छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए नवंबर के अंत तक या दिसंबर के पहले सप्ताह में चुनाव करा लिए जाएंगे. इसलिए अभी से सभी दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है. हालांकि, कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है. उधर, बीजेपी ने 21, बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने 9 और आम आदमी पार्टी (आप) ने 10 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है.
Also Read: क्यों बोले छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल- पीएम मोदी सिर मुंडाएं तो हिमंता विस्व सरमा को हिंदू मानूंप्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




