Chandra Grahan 2023: लगने वाला है साल का पहला चंद्र ग्रहण, क्या भारत में भी आएगा नजर?

Updated:
विज्ञापन
Chandra Grahan 2023: लगने वाला है साल का पहला चंद्र ग्रहण, क्या भारत में भी आएगा नजर?

Chandra Grahan 2023: 5 मई 2023 को साल का पहला चंद्रग्रहण लगेगा. जानें साल के पहले चंद्र ग्रहण का समय, सूतक काल और ये कहां कहां दिखाई देगा.

विज्ञापन

Chandra Grahan 2023: साल का पहला चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा मतलब बुद्ध पूर्णिमा के दिन लगेगा. वैज्ञानिक दृष्टि से चंद्र ग्रहण तब होता है, जब पृथ्वी चंद्रमा और सूर्य के बीच में आ जाती है. 5 मई 2023 को साल का पहला चंद्रग्रहण लगेगा. जानें साल के पहले चंद्र ग्रहण का समय, सूतक काल और ये कहां कहां दिखाई देगा.

कब लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण

यह चंद्र ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा. इस दिन वैशाख पूर्णिमा भी है. जिसे हम सभी बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जानते हैं. चंद्रग्रहण का परमग्रास समय रात 10:53 पर है. चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है, लेकिन साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका सूतक काल मान्य नहीं है.भारत में भी यह ग्रहण नहीं देखा जाएगा.

कब लगेगा सूतक काल?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है.सूतक काल को अशुभ समय माना जाता है, इसलिए सूतक काल के दौरान कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित होता है.

कहां-कहां दिखेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण ?

साल का पहला चंद्र ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण है. मतलब चांद पर पृथ्वी की छाया सिर्फ एक तरफ रहने के कारण ये ग्रहण भारत के अलावा अन्य कई जगहों से देखा जा सकेगा. साल का पहला चंद्रग्रहण यूरोप, सेंट्रल एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, अंटार्कटिका, प्रशांत अटलांटिक और हिंद महासागर में देखा जा सकेगा.

130 साल बाद बना है ये संयोग 

बुद्ध पूर्णिमा या वैशाख पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण का योग 130 साल बाद बना है. हालांकि यह उपच्छाया चंद्र ग्रहण है यानि चन्द्रमा पर पृथ्वी की छाया केवल एक तरफ रहेगी . इसलिए इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा. बुद्धपूर्णिमा की पूजा पर इसका कोई विशेष असर नहीं पड़ेगा.

विज्ञापन
शौर्य पुंज

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola