Chanakya Niti: इन दो चीजों से डरने वाला कभी नहीं कर पाता सक्सेस, आज ही छोड़ दें वरना पछताएंगे

Published by : Sameer Oraon Updated At : 12 Jul 2025 8:39 PM

विज्ञापन

chanakya niti (AI generated image)

Chanakya Niti: चाणक्य नीति के अनुसार जो व्यक्ति आलोचना और कठिनाइयों से डरता है, वह कभी सफल नहीं होता. जानें क्यों आज ही इन दो डर को छोड़ देना जरूरी है.

विज्ञापन

Chanakya Niti For Success: सफलता की राह आसान नहीं होती. जीवन में जो कोई भी बड़ी चीज हासिल करना चाहते हैं, उन्हें न सिर्फ मेहनत करनी पड़ती है, बल्कि रास्ते में आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना भी करना होता है. यही बात हजारों साल पहले आचार्य चाणक्य ने भी कही थी. उन्होंने अपनी नीतियों में इंसान की मानसिकता, व्यवहार और निर्णय शक्ति को सफलता की असली कुंजी बताया है. आचार्य चाणक्य के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति जीवन में दो खास चीजों से डरता है या घबराता है, तो वह कभी जीवन में सफल नहीं हो सकता. आइए जानते हैं वो कौन-सी दो बातें हैं जिनसे डरना इंसान की तरक्की की सबसे बड़ी रुकावट बन जाती है.

आलोचना से डरना

आचार्य चाणक्य के अनुसार अलोचना से डरने वाला इंसान कभी आगे नहीं बढ़ सकता है. जो समाज में कुछ नया या अलग करने की कोशिश करता है, उसे आलोचनाओं का सामना जरूर करना पड़ता है. अगर कोई इंसान हर बार यह सोचकर पीछे हट जाए कि लोग क्या कहेंगे, तो वह कभी अपने सपनों को पूरा नहीं कर पाएगा. आलोचना से सीखना और आत्म-मूल्यांकन करना, व्यक्ति को और अधिक मजबूत बनाता है. इसे व्यक्ति को सुधार का अवसर समझना चाहिए. दूसरों के ताने सुनकर नहीं टूटने वाला सफलता की नयी ऊंचाई को छूता है.

Also Read: खुश रहना है? तो ओशो के इन 3 फार्मूले को जिंदगी में जरूर करें शामिल, टेंशन मुक्त रहेंगे हमेशा

कठिनाइयों से डरना

चाणक्य की मानें तो जिंदगी की राह में आने वाली मुश्किलों से जो डरता है, उसके लिए जीवन कभी आसान नहीं बन सकता.” क्योंकि दुनिया में कोई भी महान कार्य बिना संघर्ष के पूरा नहीं हुआ है. कठिनाइयां इंसान की परीक्षा लेती हैं और उसे निखारती हैं. अगर इंसान हर बार मुसीबत देखकर घबरा जाएं, तो मंजिल तक पहुंचना असंभव है. जो व्यक्ति संघर्ष से नहीं डरता, वही इतिहास रचता है. इसलिए चाहे कितनी भी मुश्किल वक्त क्यों न आ जाए धर्य और आत्मबल के सहारे आगे बढ़ने वाला सफलता जरूर हासिल करता है. भले ही वक्त क्यों न लगे.

Also Read: Chanakya Niti: जो इंसान ये 5 बातें किसी को नहीं बताता, वही बनता है सबसे ताकतवर

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola