ePaper

Chaitra Navratri Durga Ashtami 2021: दुर्गाष्टमी आज, ऐसे करें मां महागौरी व कन्या पूजन, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Updated at : 20 Apr 2021 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
Chaitra Navratri Durga Ashtami 2021: दुर्गाष्टमी आज, ऐसे करें मां महागौरी व कन्या पूजन, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Navratri 2021, Durga Ashtami Puja Vidhi, Kanya Pujan muhurat: चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन यानी दुर्गा अष्टमी कल, मंगलवार, 20 अप्रैल को है. आपको बता दें कि नवरात्रि के दौरान अष्टमी व नवमी तिथि का विशेष महत्व होता है. ऐसी मान्यता है कि इन दो दिनों मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना करने से विशेष लाभ होता है. माता सुख-समृद्धि व निरोग रहने का आशीर्वाद देती है. अष्टमी तिथि पर माता महागौरी के अलावा कन्या पूजन की भी परंपरा होती है. जिसके बिना अष्टमी की पूजा अधूरी मानी जाती है. तो आइये जानते है विधि, शुभ मुहूर्त व महत्व...

विज्ञापन

Navratri 2021, Durga Ashtami Puja Vidhi, Kanya Pujan muhurat: चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन यानी दुर्गा अष्टमी कल, मंगलवार, 20 अप्रैल को है. आपको बता दें कि नवरात्रि के दौरान अष्टमी व नवमी तिथि का विशेष महत्व होता है. ऐसी मान्यता है कि इन दो दिनों मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना करने से विशेष लाभ होता है. माता सुख-समृद्धि व निरोग रहने का आशीर्वाद देती है. अष्टमी तिथि पर माता महागौरी के अलावा कन्या पूजन की भी परंपरा होती है. जिसके बिना अष्टमी की पूजा अधूरी मानी जाती है. तो आइये जानते है विधि, शुभ मुहूर्त व महत्व…

अष्टमी की पूजा मुहूर्त

  • 20 अप्रैल की सुबह: 7 बजकर 15 मिनट से 9 बजकर 05 मिनट तक

  • 20 अप्रैल की दोपहर: 01 बजकर 40 मिनट से 03 बजकर 50 मिनट तक

अष्टमी तिथि की पूजा विधि

  • अष्टमी के दिन कन्या पूजन करनी चाहिए

  • इसके लिए सुबह स्नानादि करके भगवान गणेश व महागौरी की पूजा अर्चना करें

  • फिर 9 कुंवारी कन्याओं को घर में सादर आमंत्रित करें

  • उन्हें सम्मान पूर्वक आसन पर बिठाएं

  • फिर शुद्ध जल से उनके चरणों को धोएं

  • अब तिलक लगाएं,

  • रक्षा सूत्र बांधें और उनके चरणों में पुष्प भेंट करें

  • अब नयी थाली में उन्हें पूरी, हलवा, चना आदि का भोग लगाएं

  • भोजन के बाद कुंवारी कन्याओं को मिष्ठान व अपनी क्षमता अनुसार द्रव्य, कपड़े समेत अन्य चीजें दान करें.

  • अंतिम में उनकी आरती करें व चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें

  • फिर संभव हो तो सभी कन्याओं को घर तक जाकर विदा करें.

अष्टमी पूजा का महत्व

  • ऐसी मान्यता है कि नवरात्र पर अष्टमी पूजा करना बेहद शुभ होता है.

  • इस दौरान मां महागौरी के स्वरूप में जागृति होती है

  • माता महागौरी के मंत्र व हवन के माध्यम से उनसे सुख समृद्धि, मान-सम्मान व आरोग्य रहने का आशीर्वाद मांगा जा सकता है.

  • विधिपूर्वक मां दुर्गा के इस स्वरूप की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है व कष्टों का भी निवारण होता है.

Posted By: Sumit Kumar Verma

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola