Chaitra Navratri 2023,Brahmacharini Maa Ki Aarti: चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की आरती  

Published by :Shaurya Punj
Published at :23 Mar 2023 7:24 AM (IST)
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2023,Brahmacharini Maa Ki Aarti: चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की आरती  

Chaitra Navratri 2023,Brahmacharini Maa Ki Aarti: आज मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ उनकी आरती जरूर करें। इससे मां प्रसन्न होती हैं. मां ब्रह्मचारिणी की आरती इस प्रकार है...

विज्ञापन

Chaitra Navratri 2023 Day 2, Maa Bharamacharini Puja:  आज चैत्र नवरात्रि दे दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है. ऐसे में आज मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ उनकी आरती जरूर करें। इससे मां प्रसन्न होती हैं. मां ब्रह्मचारिणी की आरती इस प्रकार है…

मां ब्रह्माचारिणी आरती

जय अंबे ब्रह्माचारिणी माता।
जय चतुरानन प्रिय सुख दाता।
ब्रह्मा जी के मन भाती हो।
ज्ञान सभी को सिखलाती हो।
ब्रह्मा मंत्र है जाप तुम्हारा।
जिसको जपे सकल संसारा।
जय गायत्री वेद की माता।
जो मन निस दिन तुम्हें ध्याता।
कमी कोई रहने न पाए।
कोई भी दुख सहने न पाए।
उसकी विरति रहे ठिकाने।
जो तेरी महिमा को जाने।
रुद्राक्ष की माला ले कर।
जपे जो मंत्र श्रद्धा दे कर।
आलस छोड़ करे गुणगाना।
मां तुम उसको सुख पहुंचाना।
ब्रह्माचारिणी तेरो नाम।
पूर्ण करो सब मेरे काम।
भक्त तेरे चरणों का पुजारी।
रखना लाज मेरी महतारी।

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola