ePaper

छत्तीसगढ़ चुनाव : AAP के लिए जेल से प्रचार करेंगे मनीष सिसोदिया और संजय सिंह! परिणीति के राघव भी स्टार कैंपेनर

Updated at : 21 Oct 2023 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ चुनाव : AAP के लिए जेल से प्रचार करेंगे मनीष सिसोदिया और संजय सिंह! परिणीति के राघव भी स्टार कैंपेनर

आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए स्टार कैंपेनर की जो सूची जारी की है, उसमें इन दोनों नेताओं के नाम भी शामिल हैं. आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के बाद मनीष सिसोदिया का नाम है.

विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (आप) ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची फाइनल कर दी है. पार्टी के 37 नेता को स्टार प्रचारक बनाया गया है. इस लिस्ट में दो ऐसे नेता भी हैं, जो अभी जेल में बंद हैं. दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह. भ्रष्टाचार के आरोप में दिल्ली में सत्तारूढ़ पार्टी के नेताओं को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया है. पार्टी के दोनों बड़े नेता इन दिनों जेल में हैं. लेकिन, आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए स्टार कैंपेनर की जो सूची जारी की है, उसमें इन दोनों नेताओं के नाम भी शामिल हैं. आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के बाद मनीष सिसोदिया का नाम है. चौथे नंबर पर संदीप पाठक और उसके बाद संजय सिंह का नाम है. गोपाल राय और राघव चड्ढा के अलावा हरभजन सिंह भी छत्तीसगढ़ में स्टार प्रचारक की हैसियत से चुनाव प्रचार करने जाएंगे.

‘आप’ के स्टार प्रचारकों की पूरी लिस्ट

  1. अरविंद केजरीवाल

  2. सरदार भगवंत सिंह मान

  3. मनीष सिसोदिया

  4. डॉ संदीप पाठक

  5. संजय सिंह

  6. गोपाल राय

  7. राघव चड्ढा

  8. हरभजन सिंह

  9. पंकज गुप्ता

  10. आतिशी

  11. सौरभ भारद्वाज

  12. इमरान हुसैन

  13. राज कुमार आनंद

  14. अमन अरोड़ा

  15. अनमोल गगन मान

  16. लालजीत सिंह भुल्लर

  17. चेतन सिंह जरमाजरा

  18. ब्रह्म शंकर जिम्पा

  19. हरपाल सिंह चीमा

  20. हरजोत सिंह बैंस

  21. डॉ बलबीर सिंह

  22. बलकर सिंह

  23. दिलीप पांडेय

  24. राखी बिडलान

  25. कुलदीप कुमार

  26. संजीव झा

  27. गैरी बिरिंग

  28. हरदीप मुंडिया

  29. अमोलक सिंह

  30. अमृतपाल सुखानंद

  31. चैतार वासवा

  32. कोमल हुपेंडी

  33. सूरज उपाध्याय

  34. गोपाल साहू

  35. उत्तम जायसवाल

  36. दुर्गा झा

  37. रवींद्र ठाकुर

Also Read: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 : कोरबा के ‘किंग’ जयसिंह अग्रवाल उर्फ जयसिंह भैया, जीत की लगाई हैट्रिक

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola