ePaper

WB : राज्य सरकार ने दो लाख करोड़ रुपये का नहीं दिया हिसाब,भाजपा ने सीएजी रिपोर्ट का जिक्र कर किया दावा

Updated at : 31 Jan 2024 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
WB : राज्य सरकार ने दो लाख करोड़ रुपये का नहीं दिया हिसाब,भाजपा ने सीएजी रिपोर्ट का जिक्र कर किया दावा

ममता बनर्जी जो कि एक भी पैसा वेतन नहीं लेने का दावा करती है और उन्होंने ही इमरजेंसी फंड बिल जमा नहीं किया. इसमें 3400 करोड़ का अभी तक बिल जमा नहीं किया गया. ममता बनर्जी सरकार का पैसा को खुद का पैसा मानती है.

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी ने राज्य की ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) सरकार को लेकर बुधवार को बड़ा दावा किया. पार्टी ने कहा कि 2 लाख करोड़ रुपये का घोटालाकिया गया है. ऐसे करके जनता को लूटा जा रहा है. पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने पार्टी की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ”सीएजी ने ममता बनर्जी सरकार का 2 लाख करोड़ के घोटाले की बात बोली है. पैसे के बाद काम होने पर एक साल के अंदर यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट देना होता है. 1.9 लाख करोड़ रुपये का ममता सरकार ने यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट नहीं दिया है.”

2018 से 2021 तक 2.4 करोड़ का यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट नहीं

सुकांत मजूमदार ने दावा करते हुए आगे कहा कि 2018 से 2021 तक 2.4 करोड़ का यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट नहीं दिया गया. इसमें ग्रामीण विकास, शहरी विकास और शिक्षा मंत्रालय है. इन विभागों में ज्यादा भ्रष्टाचार है. पूर्व शिक्षा मंत्री कैद में हैं. सुकांत मजूमदार ने कहा कि ममता बनर्जी जो कि एक भी पैसा वेतन नहीं लेने का दावा करती है और उन्होंने ही इमरजेंसी फंड बिल जमा नहीं किया. इसमें 3400 करोड़ का अभी तक बिल जमा नहीं किया गया. इसका एक तिहाई गृह मंत्रालय ने खर्च किया और गृह मंत्री ममता बनर्जी ही हैं. ममता बनर्जी सरकार का पैसा को खुद का पैसा मानती है.

Also Read: Rahul Gandhi : ममता बनर्जी ने कहा,राहुल गांधी की गाड़ी पर हमला बंगाल में नहीं, बल्कि बिहार के कटिहार में हुआ
ममता बनर्जी सरकार का घोटाला 2 लाख करोड़ से अधिक

वहीं बीजेपी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि इस देश में दो विचारधार के बीच लड़ाई चल रही है. एक तरफ ईमानदारी से काम कर रही केंद्र सरकार है. तो दूसरी तरफ सीएजी रिपोर्ट स्पष्ट कर देती है कि इंडी गठबंधन (विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के लोग विपरीत धारा ) में है. भाटिया ने आगे कहा कि ममता बनर्जी मां माटी मानुष की बात करती है और उसी प्रदेश से सबसे बड़ा भ्रष्टाचार सामने आया है. 2 जी घोटाला भी 1 लाख 76 हजार करोड़ का था, लेकिन ममता बनर्जी सरकार का घोटाला 2 लाख करोड़ से अधिक का है.

Also Read: Rahul Gandhi : ममता बनर्जी ने कहा,राहुल गांधी की गाड़ी पर हमला बंगाल में नहीं, बल्कि बिहार के कटिहार में हुआ

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola