ePaper

CBSE BOARD ADMIT CARD: जारी हुए 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड, ऐसे करें तुरंत डाउनलोड

Updated at : 06 Feb 2024 10:12 AM (IST)
विज्ञापन
CBSE BOARD ADMIT CARD: जारी हुए 10वीं और 12वीं के एडमिट कार्ड, ऐसे करें तुरंत डाउनलोड

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. उम्मीदवार सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर इसे चेक कर सकते हैं. प्राइवेट कैंडिडेट इसे डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

CBSE 2024 10th & 12th Board Admit Card: सीबीएसई द्वारा बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. रेगुलर छात्रों को सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड स्कूलों की ओर से दिए जाएंगे. प्राइवेट छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. एडमिट कार्ड मिलने पर सबसे पहले रोल नंबर, डेट ऑफ बर्थ, परीक्षा का नाम, छात्र/छात्रा का नाम, माता का नाम, पिता/अभिभावक का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम, कैटेगरी, एडमिट कार्ड आईडी और वे सब्जेक्ट जिनमें परीक्षा देनी है, इन सभी जानकारियों को चेक कर लें.

चेक करें जरूरी डिटेल्स

सीबीएसई कक्षा 10 के बोर्ड एग्जाम 15 फरवरी से शुरू होगी और 13 मार्च, 2024 को खत्म होगी और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी को शुरू होगी और 2 अप्रैल, 2024 को खत्म होगी. परीक्षा एक ही पाली में होगी और हर दिन सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चलेगी. रेगुलर छात्रों के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का अधिकार स्कूल के पास होता है. स्कूल परीक्षा संगम पोर्टल के माध्यम से लॉग इन करने के बाद इसे डाउनलोड कर सकते हैं. प्राइवेट स्टूडेंट यूजर आईडी, पासवर्ड,सिक्योरिटी पिन दर्ज कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड में अगर कोई जानकारी गलत पाई जाती है तो स्कूल प्रशासन या सीबीएसई बोर्ड से तुरंत संपर्क करें. छात्रों फाइनल परीक्षा से पहले सभी गलतियों तो ठीक करवा लें.

Also Read: पेपर लीक पर केंद्र सरकार सख्त, विद्यार्थियों को नहीं बनाया जाएगा निशाना; संसद में पेश हुआ विधेयक
ऐसे करें डाउनलोड

  • सीबीएसई की आधिकारिक साइट cbse.gov.in पर जाएं.

  • होम पेज पर उपलब्ध परीक्षा संगम लिंक पर क्लिक करें.

  • एक नया पेज खुलेगा जहां स्कूलों को स्कूल लिंक का चयन करना होगा.

  • फिर से प्री एग्जाम एक्टिविटीज लिंक पर क्लिक करें और अब एक और नया पेज खुलेगा.

  • होम पेज पर उपलब्ध सीबीएसई एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें.

  • लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.

  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा.

  • एडमिट कार्ड चेक और पेज डाउनलोड करें.

  • एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेना न भूलें.

Also Read: CBSE Credit System: एनईपी के तहत लागू होगा क्रेडिट सिस्टम, जानें कितने घंटे के लिए मिलेगा कितना अंक

विज्ञापन
Neha Singh

लेखक के बारे में

By Neha Singh

Neha Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola