धनबाद में जमकर हो रही पशु तस्करी, हर दिन ले जाया जा रहा पश्चिम बंगाल, स्थानीय लोग उठा रहे प्रशासन पर सवाल
Published by : Sameer Oraon Updated At : 16 Dec 2022 12:54 PM
धनबाद में पशु तस्करी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें साफ साफ दिखाई पड़ रहा है कि तस्कर बिना किसी डर भय के इस काम को अंजाम दिया और चलते बने
झारखंड के धनबाद में भी जमकर पशु तस्करी हो रही है. हर दिन बिहार व यूपी से दर्जनों ट्रकों में दुधारू पशुओं को ठूंस ठूंस कर झारखंड के धनबाद जिला से सिक्स लेन होते हुए पश्चिम बंगाल भेजा जाता है. स्थानीय लोगों की मानें तो ये बिना प्रशासन के मिली भगत से संभव ही नहीं है. इसका ताजा उदाहरण है राजगंज थाना क्षेत्र में हुई घटना. जहां मवेशी लदे ट्रक के खराब होने पर एक घंटे के अंदर में दूसरे वाहन में पशुओं को लादकर ले जाया गया.
जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो गया. वीडियो में साफ साफ दिखाई पड़ रहा है कि तस्कर बिना किसी डर भय के इस काम को अंजाम दिया और चलते बने. हैरत की बात तो ये है कि स्थानीय पुलिस को इस घटना की भनक तक नहीं लगी. जानकारी के मुताबिक ट्रक में 20 दुधारू पशु व 15 बछड़े लदे थे. वीडियो सामने आने के बाद लोग स्थानीय लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं.
Also Read: Jharkhand News: धनबाद एसएसपी, रामगढ़ एसपी को मुख्यालय ने किया शो-कॉज, जानें क्या है पूरा मामला
जब इस घटना के संबंध में प्रभात खबर के प्रतिनिधि ने राजगंज थानेदार से सवाल पूछा तो उन्होंने मामले की जानकारी न होने की बात कही. हालांकि उन्होंने आश्वस्त किया कि वह इस मामले की जांच करेंगे. आपको बता दें कि हाल ही में एक भाजपा नेता ने ग्रामीण को एसपी को ज्ञापन सौंपकर गौ तस्करी पर लगाम लगाने का आग्रह किया था. तब ग्रामीण एसपी ने आश्वसन दिया था कि वे जल्द ही इस मामले में जरूरी कदम उठाएंगे. आपको बता दें कि धनबाद पशु तस्करों के लिए सबसे सुगम रास्ता माना जाता है.
रिपोर्ट : सुबोध चौरसिया, राजगंज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










