निर्माता विभु अग्रवाल पर महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप, मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस
बॉलीवुड फिल्म निर्माता विभु अग्रवाल पर एक महिला ने यौन शोषण का आरोप लगाया है. कंपनी की कंट्री हेड अंजलि रैना पर भी मामला दर्ज हुआ है.
बॉलीवुड फिल्म निर्माता विभु अग्रवाल (Vibhu Agarwal) नयी मुसीबत में फंसते नजर आ रहे है. फिल्म निर्माण कंपनी उल्लू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ विभु अग्रवाल के खिलाफ मुंबई पुलिस ने केस दर्ज किया है. विभु पर एक महिला ने यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है.
विभु अग्रवाल पर महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप
एएनआई के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने फिल्म निर्माण कंपनी उल्लू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ विभु अग्रवाल के खिलाफ मुंबई में आईपीसी की धारा 354 के तहत एक महिला का यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज किया है. कंपनी की कंट्री हेड अंजलि रैना पर भी मामला दर्ज हुआ है.
Maharashtra | Police have registered a case against Vibhu Agrawal, the CEO of film production company Ullu Digital Pvt Ltd for allegedly sexually harassing a woman, under Section 354 of IPC in Mumbai. Anjali Raina, the company's country head has also been booked: Mumbai Police
— ANI (@ANI) August 5, 2021
उल्लू ऐप पर विभु अग्रवाल ने कही थी ये बात
कंपनी अश्लील और वयस्क सामग्री के निर्माण के लिए चर्चा में रही है. इस साल मई में ईटाइम्स से बात करते हुए विभु अग्रवाल ने कहा था कि हम उल्लू के प्रति लोगों की धारणा बदलना चाहते है. जब आप ULLU के बारे में बोलते हैं तो लोग आपको अलग तरह से देखते हैं, जिसे हम बदलना चाहते हैं.
उल्लू ऐप पर इस भाषा में फिल्में मिलती है
2019 में विभु अग्रवाल ने उल्लू ऐप लॉन्च किया और उन्होंने एक फिल्म भी प्रोड्यूस की है, जिसका नाम ‘बात बन गई’ था. वहीं, एप की बात करें तो इसपर हिंदी-अंग्रेजी, तमिल, मराठी और तेलुगु जैसी भाषाओं में फिल्में उपलब्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










